&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के वार्ड 45 गोशाला बास में एक 26 वर्षीय विवाहिता की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर मौके पर एफसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए.
पुलिस ने पीहर पक्ष को मामले की जानकारी देकर मौके पर बुलाकर मामले की छानबीन शुरू की. मामले में विवाहिता के देवर हितेश को पुलिस ने राउंडअप किया है.
मृतका के चाचा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि मेरे भाई विद्याधर की पुत्री पूनम निवासी डेलवा तहसील श्री डूंगरगढ़ की शादी 2021 में सरदारशहर के वार्ड 45 निवासी कपिल कुमार पुत्र गिरधारीलाल पारीक के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही पूनम के पति कपिल और देवर हितेश पूनम को दहेज के लिए तंग और परेशान करते थे.
कई बार सामाजिक परिवार के लोगों के साथ पंचायती करके उनको समझाया गया था तब उन्होंने माफी मांगते हुए आगे से पूनम को परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया. कपिल काम के लिए बाहर रहता है. उसके बाद पूनम के देवर हितेश की नजर मेरी भतीजी पर खराब हो गई, उसने कई बार पूनम के साथ बदतमीजी करने का प्रयास किया और पूनम को धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो तुम्हारी बच्ची को जान से मार दूंगा.
शनिवार को हितेश ने पूनम के साथ बलात्कार करने की कोशिश की. पूनम ने अपनी मां को फोन कर यह सारी बात बताई तो मां ने कहा कि आज कल में आकर तुम्हे ले आएंगे और तुम्हारे ससुरालवालों से बात करेंगे.
मेरे पास आज दिनांक रविवार को सुबह करीब 5 बजे मेरे भाई विद्याधर का फोन आया कि संतोष के पास कपिल का फोन आया कि पूनम छत से गिर गई है, उसके काफी चोटे आई हैं. लगभग 20 मिनट बाद दुबारा फोन आया कि विद्याधर ने बताया कि पूनम की किसी ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है.
पूनम के देवर हितेश ने पूनम के साथ गलत काम करने की नियत से और हितेश भाई ईश्वर ने हितेश को बचाने की नियत से मिलकर पूनम की हत्या कर दी. घटना की जांच डिवाईएसपी सत्यनारायण गोदारा के द्वारा की जा रही है. अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है. पुलिस द्वारा पीहर पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू करेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!