पत्नी की मौत पर नहीं हुआ यकीन! शव को कंधे पर लिए घूमता रहा पति, Video वायरल

Churu News: चूरू के डीबी अस्पताल में अजीबोगरीब वाला दृश्य देखने को मिला, जब पत्नी की मौत से टूटे एक शख्स ने उसका शव कंधे पर उठा लिया और अस्पताल परिसर में घूमता रहा.

पत्नी की मौत पर नहीं हुआ यकीन! शव को कंधे पर लिए घूमता रहा पति, Video वायरल

Rajasthan News: चूरू शहर के राजकीय डीबी अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसका पति अपनी पत्नी के शव को कंधे पर डालकर ले गया. इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पति आक्रोशित हो गया. उसे इमरजेंसी के बाहर पार्किंग तक कंधे पर डालकर ले आया. अस्पताल चौकी पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, मगर वह नहीं माना.

करीब दस मिनट तक वह पत्नी के शव को कंधे पर डालकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा. उसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने बमुश्किल समझाइश की, तब जाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया. कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी रतनगढ़ पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची रतनगढ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

रतनगढ थाना के हैड कांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि सेहला निवासी हरलाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी झूमा देवी मंगलवार को घर में साफ सफाई कर रही थी. इसी रसोई में पोछा लगाते समय गीला कपड़ा आटा चक्की में टच हो गया, जिससे उसको करंट का झटका लगा. तुरन्त निजी वाहन से महिला को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़ें चूरू जिले की एक और अहम खबर

Rajasthan News: चूरू जिले के सुजानगढ़ में देर रात करीब 2 बजे के आसपास लोढ़सर से धा के बीच अनूपगढ़ जयपुर रोड़वेज बस जो सुजानगढ़ की तरफ आ रही थी, इस दौरान बस की कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमे कार सवार एक की मृत्यु हो गयी. टीम हारे का सहारा व 108 और अन्य की सहायता से कार में फंसे व्यक्ति को निकाला. उसे सुजानगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर सालासर और सुजानगढ़ सदर पुलिस मौक़े पर पहुंची. हादसे में करीब 8 लोग घायल हुए हैं, रोडवेज सुजानगढ़ आ रही थी तथा कार सवार चालक सुजानगढ़ साइड से अडकसर जा रहा था. रोडवेज के ओवर टेक व लापरवाही या तेज गति की वजह से हुआ हादसा. शव को सुजानगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

रिपोर्टर- नवरतन प्रजापत

ये भी पढ़ें-

Trending news