Churu News: मेहनत पर फिरा पानी! लीलकी में 90% मूंग की फसल खराब, किसान परेशान

Churu News: लीलकी गांव में मूसलाधार बारिश से 90 प्रतिशत मूंग की फसल बर्बाद हो गई. किसानों ने मेहनत पर पानी फिरने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंप मुआवजे की मांग की.

Churu News: मेहनत पर फिरा पानी! लीलकी में 90% मूंग की फसल खराब, किसान परेशान
Image Credit: Churu News

Rajasthan News: चूरू जिले के सादुलपुर के गांव लीलकी में लगातार बारिश होने के कारण खेतों में खड़ी मूंग की फसल 90% नष्ट हो गई है. शनिवार को अवकाश होने के बाद भी गांव से शहर पहुंच कर ग्रामीणों ने तहसीलदार को उनके आवास पर ज्ञापन सौंप कर खराब हुई फसलों का निरीक्षण करने तथा पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीण बोले कि लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत और उम्मीद पर पानी फेर दिया है.

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी शिवचन्द पचार, डुंगरराम भामी, हरिसिंह बावल, मनोज पचार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव लीलकी के क्षेत्र में लोगों की खरीफ सीजन में लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्रफल पर मूंग की फसल बोई गई थी. यह फसल अब पककर तैयार खड़ी थी और कई खेतों में कटाई का काम भी शुरू हो गया था, लेकिन पिछले दिनों हुई लगातार अतिवृष्टि से मूंग की पूरी फसल बर्बाद हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी शिव चंद पचार ने बताया कि खड़ी फसल के साथ-साथ सूखी फलियों में भी नमी आ जाने से दाने फूलकर पूरी तरह खराब हो चुके हैं. खेतों में 90 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हो जाने से किसान पूरी तरह निराश हो गए हैं. ग्राम वासियों का कहना है कि बीज, जुताई, खाद, दवाई, कीटनाशक स्प्रे और मजदूरी आदि पर प्रति बीघा हजारों रुपये का खर्चा हो चुका है. इस बर्बादी से किसानों पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है तथा उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए. साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने की कार्यवाही की जाए, ताकि गरीब और संकटग्रस्त किसान परिवारों को राहत मिल सके. ग्रामीणों ने कहा कि समय पर मदद नहीं मिलने की स्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More