&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: चूरू विधानसभा क्षेत्र के चूरू में एक ही रात में करीब एक दर्जन घरों में चोरों ने सेंधमारी की, जिससे वार्ड में भय का माहौल बन गया है. इस घटना से परेशान लोगों ने पुलिस से मदद की उम्मीद छोड़ दी है और अब खुद ही लाठियां हाथ में लेकर वार्ड में पहरा दे रहे हैं.
जिला मुख्यालय के वार्ड 31 भाटो के मोहल्ले में जहां एक ही रात में करीब एक दर्जन घरों में दाखिल हुए चोरो के बाद वार्ड में भय और दहशत का माहौल है वार्ड के गजानंद प्रजापत नें बताया वारदात के बाद मोहल्ले के लोग सदर थाना भी पहुंचे, लेकिन पुलिस नें मामले में दिलचस्पी ना दिखाते हुए मामले में जाँच का आश्वाशन दिया, लेकिन कारवाई के नाम पर कुछ नही हुआ.
जिला हैड क्वाटर जहां खुद पुलिस कप्तान बैठता है वहां लोगों में दहशत इस कदर है कि क्या बच्चे और क्या बूढ़े और महिलाएं सभी हाथों में डंडे लेकर मोहल्ले में रात क़ो पहरा देने लगे, सैकड़ो कि संख्या में रात क़ो लोगों के घरों से बाहर निकलने कि सूचना पर ज़ब सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो पुलिस क़ो वार्ड वासियों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा.
मौके पर पहुंचे सदर थाना के हैड कॉस्टेबल राकेश कुमार नें बताया वार्ड में चोर होने कि सूचना पर मौके पर पहुंचे है और आरोपी कि तलाश कि जा रही है और आगामी कारवाई रिपोर्ट मिलने के बाद कि जाएगी. आपको बता दे कि इसी घटना पिछले दिनों रतनगढ़ में हुई थी,अज्ञात चोर घर में घुसकर लाखों की छोटी सहित सो रहे लोगों के गले की चैन तक भी तोड़कर ले गए थे.
घरों कि दीवार फांद दाखिल हो रहे है
ऐसे ही डरे सहमे वार्ड के भजनलाल नें बताया वह रात क़ो अपने कमरें में सो रहे थे कि तभी अचानक उनके बेडरूम में कोई संदिग्ध घूसा और उन्हें जाग आने पर आरोपी भाग निकला. वार्ड कि ही सुनीता प्रजापत नें बताया हथियारों के साथ आरोपी घरों में घूस रहे है और महिलाओं के गले से चैन तोड़ रहे है जिससे वार्ड के लोग दहशत में है.मोहल्ले कि रजनी शर्मा नें बताया ऐसे ही करीब पांच साल पहले उनके घर में करीब साढ़े आठ लाख कि चोरी हुई थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज करवाया लेकिन पुलिस चोरो का आज तक पता नही लगा पायी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur New Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!