Churu News: रतनगढ़-सरदारशहर हाईवे पर पिकअप-कंटेनर में भीषण भिडंत, मंजर देख मची अफरा-तफरी

Churu News: रतनगढ़-सरदारशहर मेगा हाईवे पर देर रात रतनगढ़ आईटीआई के पास एक भीषण हादसा हुआ, जब आबकारी विभाग की शराब से भरी पिकअप, जो रिंगस से हनुमानगढ़ जा रही थी.

Churu News: रतनगढ़-सरदारशहर हाईवे पर पिकअप-कंटेनर में भीषण भिडंत, मंजर देख मची अफरा-तफरी
Image Credit: Churu News

Churu News: रतनगढ़-सरदारशहर मेगा हाईवे पर देर रात एक भीषण हादसा हो गया, जब एक पिकअप और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के चालक अपने वाहनों में फंस गए.

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता रामवीर राईका ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्परता दिखाई और दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस हादसे से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. रामवीर राईका के इस मानवीय कार्य की आसपास के लोगों ने सराहना की, और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए भेजा गया.

Add Zee News as a Preferred Source

रतनगढ़-सरदारशहर मेगा हाईवे पर देर रात रतनगढ़ आईटीआई के पास एक भीषण हादसा हुआ, जब आबकारी विभाग की शराब से भरी पिकअप, जो रिंगस से हनुमानगढ़ जा रही थी, हनुमानगढ़ की ओर से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गई. इस जोरदार भिड़ंत के कारण दोनों वाहन पलट गए, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया.

हादसे की सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका अपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और फंसे हुए चालकों, पिकअप चालक भूरामल जाट और कंटेनर चालक मुकेश प्रजापति, को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया. हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने में जुट गई.

इस घटना से हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह ठप रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. रामवीर सिंह राईका के त्वरित और मानवीय प्रयासों की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की. पुलिस और आबकारी विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं