Churu News: गले से साफ कर दी सोने की चेन, CCTV खगालने के बाद महिला गिरफ्तार

Churu News: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चैन स्नेचिंग करने वाली महिला गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया गया. 22 जुलाई को भागवत कथा के दौरान दो महिलाओं से चैन छीनने के मामले में झुंझुनूं से 26 वर्षीय महिला को पकड़ा गया.

Churu News: गले से साफ कर दी सोने की चेन, CCTV खगालने के बाद महिला गिरफ्तार
Image Credit: Churu News

Churu News: रतनगढ़ पुलिस ने चैन स्नेचिंग करने वाली महिला गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया है. रतनगढ़ में चूरू रोड पर आयोजित एक भागवत कथा के अंतर्गत 22 जुलाई को दो महिलाओं के गले से तोड़ी गई चैन के दर्ज मुकदमे में पुलिस ने झुंझुनूं से एक 26 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

रतनगढ़ सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को भोलेश शर्मा ने रिपोर्ट दी कि चूरू रोड पर चल रहे धार्मिक आयोजन में उसकी पत्नी विजेता शर्मा एवं मोहल्ले की राधा पत्नी ओमप्रकाश सैन गई हुई थी. कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान उनके गले से किसी अज्ञात ने सोने की चैन तोड़ ली थी.

Add Zee News as a Preferred Source

चैन स्नेचिंग की घटना के बाद आयोजकों ने स्थल को कवर कर लिया तथा पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटैज एवं आयोजन के अंतर्गत चल रही वीडियोग्राफी को देखने के बाद एक महिला को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने 26 वर्षीय बबिता उर्फ कविता पत्नी सोनू बावरी निवासी चुड़ीना झुंझुनू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं