Churu News: राजस्थान की चूरू पुलिस गैंगस्टरों कों लेकर सक्रिय है. ऐसे में पुलिस ने 200 से अधिक लोगों की जंबो सूची बनाई है, जिसमें महिलाओं और युवतियों के भी नाम शामिल हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Churu News: गैंगस्टरों से गंठजोड़ पर चूरू पुलिस बड़ा प्रहार करने की तैयारी में है, जहां जेल में बैठे गैंगस्टर और बाहर घूम रहे उनके गुर्गो के इशारे पर काम कर गैंगस्टरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी की भूमिका निभाने वाले 200 से अधिक लोगों की चूरू पुलिस ने जंबो सूची तैयार की है.
बदमाशों और उनके सहयोगियों की तैयार क्राइम कुंडली में कई चौकाने वाले महिलाओं और युवतियों के भी नाम है. चूरू पुलिस कप्तान जय यादव ने बताया कि चूरू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदित्य जैन और प्रवीण जोड़ी से की गई पूछताछ में चूरू जिले से सक्रिय बदमाश व उनके संपर्क में आने वालों नामों को सूची में जोड़ा जा रहा है.
आदित्य जैन से हुई पूछताछ में जीतू जोड़ी, प्रवीण जोड़ी द्वारा जिले के व्यापारियों की रेकी कर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण से फिरौती की धमकी दिलवाने का खुलासा हुआ है. एजीटीएफ चूरू के प्रभारी आईपीएस में निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि जीतू जोड़ी और प्रवीण जोड़ी का सहयोग करने वालों की सूची तैयार की गई है.
युवाओं को जोड़ते थे गैंग से
एसपी चूरू जय यादव ने बताया कि चूरू पुलिस का प्रयास है कि बदमाशों और उनके सहयोगियों पर ऐसी नकेल कसने की तैयारी में है, जो आने वाले समय में नजीर बने. पुलिस कप्तान जय यादव ने कहा कि बदमाशों के निशाने पर सीधे और भोले-भाले युवा रहते थे, जो उनसे सहयोग लेकर काम होने के बाद युवाओं को उनको हाल पर छोड़ देतें है.
एसपी ने कहा कि ना सिर्फ बदमाशों के संपर्क में आना अपराध है बल्कि सोशल मिडिया पर उन्हें लाइक और फॉलो करना भी अपराध है. चूरू एसपी जय यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपसे भी कोई बदमाश संपर्क साधने की कोशिश करता है या संपर्क करता है तो आप सीधे अपने नजदीकी थाने से संपर्क कर पुलिस को सूचित करें.
पुलिस का बर्खास्त जवान है प्रवीण जोड़ी
पुलिस गिरफ्त मे आए प्रवीण जोड़ी चूरू पुलिस का बर्खास्त जवान है. जोड़ी शहर के सनसिटी होटल पर 17 अगस्त 2024 को हुई फायरिंग की वारदात में लिप्त होने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपी 25 हजार रुपये का ईनामी आरोपी है. गिरफ्तार आरोपी प्रवीण जोड़ी पर गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से संबंध होने के चलते उसे 22 मई 2019 को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था.
ऐसे आया रडार पर
दरअसल एजीटीएफ टीम द्वारा प्रदेश भर में की जा रही छापेमार कार्रवाई के बाद गैंगस्टरो मे हड़कंप मचा है. पुलिस ने धौलपुर के राजाखेड़ा मे गेंगस्टरो पर नकेल कसने के बाद चूरू के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ़ जीतू जोड़ी को गिरफ्तार किया था. धौलपुर में चंबल के गैंगस्टरों के पास से मिली एके-47 राइफल की सप्लाई भी जीतू द्वारा की गई थी.
एजीटीएफ टीम ने गिरफ्तार आरोपी जीतू की निशानदेही पर चूरू के जोड़ी गांव से जीतू के खेत से दूसरी एके-47 राइफल बरामद की थी. उसके बाद से चूरू पुलिस और एजीटीएफ की टीम सक्रिय है और लगातार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की एक जंबो सूची तैयार कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!