Churu: आशिक ने कॉलेज जाती हुई गर्लफ्रेंड में घोंपा चाकू, पुलिस ने निकाली बाजार में परेड

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला किया, जिसको गिरफ्तार कर पुलिस ने मुख्य बाजार में आरोपी की परेड निकाली. 
 

Churu: आशिक ने कॉलेज जाती हुई गर्लफ्रेंड में घोंपा चाकू, पुलिस ने निकाली बाजार में परेड
Image Credit: Churu News

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार को कॉलेज में प्रैक्टिकल देने जा रही अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी की रविवार को मुख्य बाजार में पुलिस ने परेड निकाली.

परेड निकालकर पुलिस ने आमजन को यह संदेश दिया कि बदमाश प्रवृत्ति के लोगों की ऐसी ही हालत होती है. आरोपी विकास की पुलिस थाना से बस स्टैंड व मुख्य बाजार तक पैदल परेड निकाली गई.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी दौरान आमजन ने पुलिस का धन्यवाद देते हुए पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए. तारानगर थाना अधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि शनिवार को 22 वर्षीय युवती पूजा कॉलेज में प्रैक्टिकल देने जा रही थी.

इसी दौरान उसके दोस्त विकास ने उससे नाराज होकर उसे पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए थे, जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी. वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था.

थाना अधिकारी ने बताया है कि अपराध करने वालों की ऐसी दशा होती है. वहीं, मामले को लेकर डीएसपी रोहित सांखला ने बताया कि युवक-युवती का पिछले 5-6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिछले कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर दोनों में अनबन के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. परेड के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पढ़िए राजस्थान क्राइम की एक और खबर
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी के सदर थाना क्षेत्र के धींगपुर ग्राम में गुरुग्राम पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है. श्याम होटल के सामने गुरुग्राम पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार पर आरोपी पप्पू बाजिया निवासी लाडपुर ने हमला कर दिया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाजिया के खिलाफ साइबर क्राइम का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था. देर रात हुई इस घटना में आरोपी ने सब इंस्पेक्टर सुनील के मुंह पर मुक्का मारकर उनकी वर्दी फाड़ दी और मौके से फरार हो गया.

गुरुग्राम हरियाणा में आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं. खाटूश्यामजी सदर थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में भी मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More