Churu: शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, SDM के खिलाफ नारेबाजी और सचिवालय में घुसे

Churu News: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले राजगढ़ में मंगलवार को उपखंड कार्यालय परिसर में शिक्षकों का धरना उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की, मिनी सचिवालय में घुसकर SDM के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पीए को ज्ञापन सौंपा. 

Churu: शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, SDM के खिलाफ नारेबाजी और सचिवालय में घुसे
Image Credit: Churu NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Churu News: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले मंगलवार शाम उपखंड कार्यालय परिसर में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए जमकर नारेबाजी की और मिनी सचिवालय में प्रवेश कर उपखंड अधिकारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. गौरतलब है कि राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा राजगढ़ का अनिश्चितकालीन धरना 13 अगस्त से जारी है.

संगठन का आरोप है कि उपखंड अधिकारी का रवैया शिक्षकों के प्रति असंवेदनशील है और शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है. इसी क्रम में 5 अगस्त को संगठन के तीन साथियों को धमकी भरे नोटिस जारी किए गए थे, जिसके विरोध में यह आंदोलन शुरू हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

मंगलवार को सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की मांगें जायज हैं, बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. प्रदर्शन में अभिभाषक संघ ने भी समर्थन दिया. सभा के बाद शिक्षक नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपने के लिए मिनी सचिवालय में घुसने लगे. पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचकर ज्ञापन एसडीएम के पीए को सौंपा. संगठन का कहना है कि जब तक धमकी भरे नोटिस वापस नहीं लिए जाते और शिक्षकों को बीएलओ के कार्यों से मुक्त नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा.

कार्यकारी अध्यक्ष नरेश राय ने कहा कि उच्च अधिकारियों को बार-बार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के बजाय नोटिस थमा दिए जाते हैं, जो लोकतंत्र और शिक्षकों के अधिकारों का हनन है. जिलाध्यक्ष विजय पोटलिया ने घोषणा की कि 12 सितंबर को जिला कलेक्टर चूरू को ज्ञापन सौंपा जाएगा और एसडीएम का पुतला दहन किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author