Churu: काले जादू का खौफनाक खेल! आंखों में मिर्च, कान में तेल… बुजुर्ग की गई जान

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में तांत्रिक क्रियाओं से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया. आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मकान कब्जाने की नीयत से जादू-टोना किया.

Churu: काले जादू का खौफनाक खेल! आंखों में मिर्च, कान में तेल… बुजुर्ग की गई जान
Image Credit: Churu NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: चूरू जिले के रतनगढ़ थाना में तांत्रिक क्रिया द्वारा 68 वर्षीय व्यक्ति को जान से मारने का मुकदमा दर्ज हुआ है. आरोप है कि मकान पर कब्जा करने की नियत से ससुराल पक्ष के लोगों ने जादू-टोना कर अपने ही दामाद की जान ले ली. इस आशय का मुकदमा पुलिस थाना में बुधवार को न्यायालय के माध्यम से दर्ज हुआ है.

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दिलीप सिंह ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त इस्तगाशे में शहर के वार्ड संख्या 21 निवासी इमरान पुत्र महबूब खां कायमखानी ने उल्लेख किया है कि 17 अगस्त को उसकी नानी गुलशन बानो, मामा याकुब, मामी नसीम, मनी, खाला शहिदन, बेगमा, मामा का लड़का शमशेर, जंगशेर, केप, जावेद उर्फ बाबू, भाभी बेबी फलक एवं मामा की लड़की शाहिना उसके घर कब्जा करने की नियत से आए तथा घर में बुरी आत्मा का निवास होने की बात कहते हुए इमरान को एक बकरा लाने के लिए भेज दिया. रिश्ते में भाभी बेबी फलक ने तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दी और जैसे ही इमरान घर पर पहुंचा, तो उसे सामने बैठाकर आग जलाकर जादू-टोना करने लगी. इस दौरान इमरान की आंखों में मिर्च भी डाल दी, जब उसने विरोध किया तो बेबी फलक ने कहा कि इसमें बुरी आत्मा का साया नहीं है, इसके पिता को बुलाओ.

Add Zee News as a Preferred Source

जब पिता 68 वर्षीय महबूब घर पहुंचे तो उसे एक शीशी पिला दी, जिससे वह निढाल हो गया और उसे तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दी. इस दौरान जबरन मिर्च का पानी पांच-सात बार पिलाया और कान में तेल से भरी रूई एवं आंखों में मिर्च डालकर जादू-टोना करने लगी. जब विरोध किया तो एक पानी के टब में मुंह ढककर डूबा दिया. बार-बार विरोध करने पर जब पानी से बाहर निकाला तो उसकी हालत गंभीर हो गई. शोर सुनकर पड़ौसी भी मौके पर पहुंच गए तथा महबूब को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More