&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी, कूटरचित दस्तावेज (कुर्सी नामा) बनाकर फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में आरोपी पूर्व पार्षद महेन्द्र दिनोदिया को गिरफ्तार किया है.
मामले की जांच कर रहे एसआई धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि राजेश भामाशी ने मामला दर्ज करवाया था कि झारखंड निवासी संगीता, बनवारी, मंगतूराम और राधेश्याम ने उनके प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री करवाई. जांच के दौरान सामने आया कि मनोज कुमार, जो राजेश को पावर ऑफ अटॉर्नी दे रहा था, वह उस पते का निवासी नहीं पाया गया.
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मनोज कुमार ने पार्षद महेन्द्र दिनोदिया के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक 11 लाख रुपये लिए. विवादित भूखंड की रजिस्ट्री बनवारी के नाम करवाने वाली संगीता ने नगरपालिका राजगढ़ का जो कुर्सी नामा पेश किया, उसे तत्कालीन वार्ड पार्षद तीर्थराज ने तस्दीक किया था. तीर्थराज ने स्वीकार किया कि वह संगीता को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे, लेकिन पूर्व पार्षद महेन्द्र दिनोदिया के कहने पर और उसके द्वारा स्टाम्प पर हस्ताक्षर व मोहर लगाने के बाद फोटो कॉपी के आधार पर कुर्सी नामा तस्दीक किया गया.
इससे यह स्पष्ट होता है कि महेन्द्र दिनोदिया ने आरोपी मनोज के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और पीड़ित के हक में फर्जी मुख्त्यारनामा कर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की.
साथ ही, यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी मनोज कुमार ने साल 2023 में उक्त फर्जी मुख्त्यारनामा को निरस्त करवाने हेतु घोषणा पत्र तैयार किया था, जिसका मूल दस्तावेज आरोपी महेन्द्र दिनोदिया के पास से जब्त किया गया है. मनोज और महेन्द्र दिनोदिया एक-दूसरे के अच्छे जानकार हैं. दोनों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और अपराध में अहम भूमिका निभाई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!