Viral Video: कांस्टेबल की दबंगई! कंप्लेंट लिखाने आए युवक को दिया थर्ड डिग्री, फिर...

Churu Viral Video: राजस्थान के चूरू जिले में कांस्टेबल द्वारा एक युवक से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. दर्द से कहराते हुए युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.

Viral Video: कांस्टेबल की दबंगई! कंप्लेंट लिखाने आए युवक को दिया थर्ड डिग्री, फिर...
Image Credit: Churu Viral VideoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में पुलिस की बेरहमी का मामला सामने आया है, जहां बीदासर पुलिस थाने में 22 वर्षीय एक युवक को थर्ड डिग्री का इस कदर टॉर्चर दिया गया कि पीड़ित युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. घायल युवक के कहराने का वीडियो वायरल होने के बाद जी राजस्थान ने खबर को प्रमुखता से चलाया था. पूरा प्रकरण सामने आने के बाद चूरू एसपी जय यादव ने भी मामले में गंभीरता दिखाते हुए दोषी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है.

मुकदमा दर्ज करने के बजाय युवक को बेरहमी से पीटा
एसपी जय यादव ने बताया कि बीदासर थाना इलाके में कुछ युवकों में आपसी विवाद के बाद एक पक्ष ने थाने में परिवाद दिया था. उसी परिवाद के आधार पर बीदासर थाने के कांस्टेबल रुपाराम ने मुकदमा दर्ज ना कर बीदासर के समीर को थाने में बुलाकर उसके साथ निर्ममता पूर्वक मारपीट की. परिजनों ने पुलिसकर्मी पर नशे में मारपीट का आरोप भी लगाया और दर्द से कहराते समीर को थाने से अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में समीर को सुजानगढ़ रेफर किया गया और फिर वहां से सीकर अस्पताल ले जाया गया, जहां समीर का गंभीर हालत में उपचार जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

एसपी जय यादव ने लिया एक्शन
कांस्टेबल रुपाराम बीदासर थाने का सूचना अधिकारी बताया जा रहा है. पूरी घटना 22 जून की रात की है. कांस्टेबल की बेरहमी के बाद दर्द से कहराते युवक को कार से अस्पताल ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और मामला चूरू एसपी जय यादव तक पहुंचा, जिसके बाद एसपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दोषी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया.

पढ़ें चूरू जिले की एक और अहम खबर

Churu News: रतनगढ़ में बाइक स्लिप होने से तीन घायल
चूरू जिले के रतनगढ़ में नेशनल हाइवे 11 पर सालासर फांटा के पास बाइक स्लिप होने से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए. घायलों को कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रैफर कर दिया. घटना को लेकर पुलिस में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ तहसील के गांव देराजसर निवासी 25 वर्षीय बीरबल मेघवाल, बंडवा निवासी 18 वर्षीय सुरेन्द्रसिंह एवं 19 वर्षीय दिलीपसिंह एक ही बाइक पर सवार होकर सालासर फांटा से रतनगढ़ की तरफ आ रहे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों ही युवक घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर तीनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More