&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ के संगम चौराहे से एक युवक का अपहरण कर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने एवं मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के प्रकरण में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है.
मामले के अनुसार, सरदारशहर तहसील के गांव देराजसर निवासी 32 वर्षीय कृष्णकुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई दिलीप मेघवाल निजी स्लीपर बस में परिचालक का काम करता है, जो रतनगढ़ से सूरत के रूट पर चलती है. 17 अगस्त की सुबह उसका भाई रतनगढ़ के संगम चौराहे पर ड्यूटी पर जाने के लिए खड़ा था.
इसी दौरान गांव के कुछ लोग एकराय होकर तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सरदारशहर तहसील के गांव देराजसर की रोही में ले गए. जहां पर इन लोगों ने दिलीप को रस्सी से पेड़ के बांध दिया और लाठी व डंडों से उसके साथ मारपीट की.
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीआई दिलीपसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.
पुलिस ने 23 वर्षीय सूर्यप्रकाश नायक, 30 वर्षीय लालचंद नायक, 22 वर्षीय दिलीप नायक, 24 वर्षीय भैराराम नायक, 23 वर्षीय विनोद नायक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक भी जब्त की है। प्रकरण में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
इधर, सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल के सामने की घंटाघर जाने वाली मुख्य सड़क को नया बास के लोगों ने जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
बता दें कि नया बास में सोमवार को करंट लगने से भीकमचंद पारीक की मौत हुई थी, जिसके बाद परिवार जन, सड़को पर बैठकर मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
डेढ़ घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शन कारियो के बीच नहीं पहुंचे, जिस कारण लोगों में और आक्रोश बढ़ गया. मृतक के परिवार जन मृतक भीकमचंद पारीक के परिवार जनों को 35 लाख रुपये मुआवजा राशि देने व एक संविदा पर नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल सड़क पर नारेबाजी व प्रदर्शन चल रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!