Bikaner News: पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने किया बीकानेर बंद का ऐलान, देशनोक हादसे में मुआवजा को मुहवाजा और नौकरी की मांग

Bikaner News: बीकानेर बंद का ऐलान! देशनोक सड़क हादसा संधर्ष समिति ने सोमवार को बीकानेर बंद का आह्वान किया है. पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा और संविदा पर नौकरी देने की मांग की जा रही है.

Bikaner News: पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने किया बीकानेर बंद का ऐलान, देशनोक हादसे में मुआवजा को मुहवाजा और नौकरी की मांग

Bikaner News: देशनोक सड़क हादसा संधर्ष समिति ने सोमवार को बीकानेर बंद का आह्वान किया है. पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि देशनोक सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजा और संविदा पर नौकरी देने की मांग की जा रही है. पिछले तीन दिनों से सर्व समाज का धरना जारी है, जिसमें केशकला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन महेंद्र गहलोत सहित कई नेता शामिल हैं. मेघवाल ने कहा कि सर्व समाज में रोष है और सोमवार को बीकानेर बंद किया जाएगा. इसके अलावा, मंगलवार को बीकानेर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो विरोध तेज किया जाएगा.


बीकानेर देशनोक में हादसे में मौत के मामले में न्याय को लेकर मुद्दा गरमा गया है, जहा देशनोक सड़क हादसा संघर्ष समिति के बैनर तले मृतकों के परिजनों को मुआवजा और एक संविदा पर नौकरी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर पर सर्व समाज का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. वहीं धरने के तीसरे दिन पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने धरना स्थल कलेक्ट्रेट पर प्रेस वार्ता कर कहा कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर तीन दिनों से करने पर बैठे हैं, लेकिन राजस्थान सरकार संवेदनशील हो चुकी है और उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है.

जिसके चलते सर्व समाज के लोगों में रोष है. वहीं उन्होंने कहा कि सोमवार को बीकानेर बंद करेंगे और मंगलवार को बीकानेर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा कि फिर भी सरकार की मन नहीं मान जाती है तो उनके द्वारा अपने आंदोलन के रूप में तेज की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news