Bikaner News: बीकानेर जेल में महिला कैदी ने आत्महत्या कर ली. 108 BNS में जून 2025 से महिला बंदी सुधार ग्रह यानी महिला जेल में सज़ा काट रही थी. कैदी ताराकंवर सिंधु गाव नोखा थाना निवासी है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: बीकानेर में महिला जेल में एक महिला कैदी की द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां ताराकंवर सिंधु निवासी नोखा थाना क्षेत्र जून 2025 से 108 BNS के तहत सजा काट रही थीं. शनिवार को ताराकंवर ने फांसी लगाकर खुद की जीवन लीला को समाप्त कर लिया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया. मौके पर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह टीम सहित पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए.
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और जेल रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ-साथ जेल कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अधिकारी घटना के कारणों पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी. उधर, मामले की संवेदनशीलता देखते हुए जेल प्रशासन ने आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Bikaner News: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द, परीक्षा में उतीर्ण और फेल होने वाले परीक्षार्थियों के परिजनों का रोष
राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है. आज बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके परिजन ने बीकानेर के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विरोध किया.
परिजनों का कहना है कि जिन्होंने मेहनत से पढ़ाई करके परीक्षा पास की, उन्हें इस तरह सज़ा देना अन्याय है. वहीं, नकल करने वालों और धांधली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है?
अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से उनका भविष्य दांव पर लग गया है. कई-कई सालों से तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया है. इस दौरान उपस्थित परिजनों ने भी सरकार से मांग की कि इस मामले में डबल बेंच में पैरवी की जाए, ताकि निर्दोष अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!