सुजानगढ़ में गंदे पानी से गुजरी शवयात्रा, पार्षद बोले हम शर्मसार

Churu News : किसी भी इंसान का अंतिम पड़ाव मोक्ष धाम होता है, लेकिन उसका अंतिम सफर भी अगर गंदे एवं बरसाती पानी से भरे रास्ते से हो तो इससे बुरी बात क्या होगी ? 

सुजानगढ़ में गंदे पानी से गुजरी शवयात्रा, पार्षद बोले हम शर्मसार
Image Credit: Churu News

Churu News : चूरू के सुजानगढ़ से खबर है, जहां शहर के दुलिया बास निवासी ज्ञानचंद प्रजापत का देहवसान होने पर उनके घर से अंतिम संस्कार के लिए मोक्ष धाम जाने का पूरा रास्ता गंदे और बरसाती पानी से भरा हुआ था. कहने को तो यह रास्ता गौरव पथ के नाम से जाना जाता है, लेकिन इस पर जमा बरसाती एवं गंदा पानी इसके गौरव का धूमिल ही कर रहे हैं.

पार्षद पुरूषोतम शर्मा ने बताया कि मौहल्ले के ज्ञानचंद प्रजापत के निधन के पश्चात मोक्षधाम तक की अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले परिजनों एवं रिश्तेदारों को गौरव पथ पर जमा गंदे एवं बरसाती पानी से गुजरना पड़ा, जो कि बेहद ही शर्मसार करने वाला था.

Add Zee News as a Preferred Source

पार्षद ने बताया कि दुलिया तलाई में लगा हुआ पंप पानी में डूबा हुआ है. बरसात रूके हुए तीन दिन बीतने के बाद भी बरसाती पानी की निकासी नहीं होना, नगरपरिषद प्रशासन द्वारा किये जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल खोलने के पर्याप्त है. पार्षद पुरूषोतम शर्मा ने बताया कि विगत चार दिनों से एसडीएम एवं नगरपरिषद को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद दुलिया बास स्थित गौरव पथ से बरसाती पानी की निकासी के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं.

बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण काजी बस्ती सहित अनेक घरों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है. जिसके कारण स्कूली बच्चों सहित लोगों को मजबूरन गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है. जो स्वच्छ भारत अभियान के लिए शासन-प्रशासन द्वारा किये जाने वाले दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Churu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More