&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अनूपगढ़ के श्री गणेश मंदिर धाम में आज श्री गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश मंदिर धाम को मंदिर कमेटी के द्वारा विशेष रूप से सजाया गया. गणेश मंदिर धाम के मुख्य पुजारी पंडित राजेश शास्त्री के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती के बाद गणेश जी महाराज को 3101 लड्डुओं का भोग लगाया गया. गणेश मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और महिलाओं के द्वारा दिन भर कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है.
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन तायल ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर दोपहर 3 बजे तक कुल 27 सवामणियों का भोग लगाया जा चुका है. अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल सभा समिति के द्वारा मंदिर के बाहर लंगर का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है. पुजारी राजेश शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा करने के साथ मंत्रों का जाप करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुवाहाटी, जयपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और दिल्ली सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे हैं और उनके द्वारा विशेष पूजा अर्चना भी की गई है.
पंडित राजेश शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष की गणेश चतुर्थी को अद्भुत संयोग प्राप्त हो रहा है. भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, बुधवार और चित्रा नक्षत्र का महासंयोग कई वर्षों बाद बन रहा है. इस बार बृहस्पति का मिथुन राशि में होना, जो कि बुध ग्रह की राशि है, शुभ एवं मांगलिक कार्यों की सिद्धि में सहायक है. इसके साथ ही वीणा, वरिष्ठ, उभयचरी, अमला और राजयोग नामक पांच विशेष योग भी बन रहे हैं, जिससे पूजा के पुण्य फल कई गुना बढ़ जाएंगे.
आज कार्यक्रम में अग्रवाल सभा समिति के कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग, सुशील अग्रवाल, नरेश बंसल, मक्खन लाल, जितेंद्र गर्ग, संजय गोल्याण, जितेंद्र गोल्याण, पंडित मांगीलाल, मनोज गुप्ता सहित अन्य भक्तों का विशेष सहयोग रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!