Rohit Godara: न्यूजीलैंड के नंबर से रोहित गोदारा का ऑडियो वायरल, लॉरेंस और गोल्डी को लेकर किए खुलासे

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बीकानेर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का ऑडियो वायरल होने की बात चल रही है. ऑडियो में रोहित के द्वारा कई बातें कही गई हैं.

Rohit Godara: न्यूजीलैंड के नंबर से रोहित गोदारा का ऑडियो वायरल, लॉरेंस और गोल्डी को लेकर किए खुलासे
Image Credit: Gangster Rohit Godara

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का ऑडियो वायरल होने की बात चल रही है. ऑडियो में रोहित गोदारा के द्वारा सोशल मीडिया पर उसके नाम से फर्जी अकाउंट चलवाने के भी आरोप लगाए हैं. जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रोहित गोदारा के वायरल ऑडियो को न्यूजीलैंड के नंबर से होना बताया जा रहा है.

ऑडियो में किया खुलासा
वायरल ऑडियो में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने भारत में वॉन्टेड गोल्डी बराड़ और खुद के नाम से बनाए जा रहे फर्जी एकाउंट्स का खुलासा किया है. इसी के साथ ही गोदारा ने लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई गैंग से हुई अनबन की बात स्वीकारी है. वायरल ऑडियो में रोहित ने बताया कि पहले वह और गोल्डी बराड़ लॉरेंस गैंग का हिस्सा थे. लेकिन अब दोनों लॉरेंस गैंग से अलग होकर विदेश से अपना गैंग अलग चला रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस कस रही है शिकंजा
रोहित गोदारा का ऑडियो वायरल होने के बीच आपको बता दें कि राजस्थान और पंजाब सहित भारत के कई राज्यों की पुलिस गैंगस्टर्स को खत्म करने के लिए सक्रियता से गैंग और उससे जुड़े गुर्गों पर शिकंजा कस रही है. हालांकि रोहित का ऑडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि ज़ी मीडिया वायरल हो रहे किसी भी तरह के ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है.

कई अपराधों में रहा है शामिल
आपको बता दें कि रोहित गोदारा का नाम कई अपराधों में शामिल रहा है. लेकिन फिलहाल वह भारत से बाहर विदेश से अपने गैंग को संचालित कर रहा है. अभी कुछ दिन पहले ही रोहित गोदारा के नाम से बीकानेर के एक शेयर बाजार कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. तो वहीं एक बार भाजपा नेता से भी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author