Hanumangarh: लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने व्यापारी विकास जैन को गोलियों से किया छलनी, पंजाब से निकला कनेक्शन!

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया में व्यापारी विकास जैन की दुकान में घुसकर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई, जिसके 4 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया. 
 

Hanumangarh: लॉरेंस गैंग के बदमाशों ने व्यापारी विकास जैन को गोलियों से किया छलनी, पंजाब से निकला कनेक्शन!
Image Credit: Hanumangarh News

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया में 12 सितंबर को व्यापारी विकास जैन की हत्या के मामले मे IG हेमंत शर्मा ने आज ने बताया कि हत्या के दो मुख्य आरोपियों सहित कुल 4 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया जा चुका है. इनसे गहनता से पूछताछ कि जा रही है.

आईजी शर्मा. मे कहा कि प्रथम दृष्टाया लॉरेंस गैंग का काम ही लग रहा है. वहीं, आईजी हेमंत शर्मा ने हनुमानगढ़ एसपी और आरोपियों कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम जमकर पीठ थथपाई और रीवार्ड की बात कही.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि 12 सितंबर को संगरिया कस्बे में व्यापारी विकास जैन की दिनदहाड़े 11 बजे दुकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया था. कुल दो आरोपी हत्या करने आए थे, जिनमे एक बाहर बाइक पर हीं बैठा रहा और दूसरा आरोपी और मुख्य शूटर जलधर उर्फ अमृतपाल धान मंडी स्थित दुकान में घुसकर विकास जैन की गोलियों से भूनकर हत्या कर देता है.

हत्या के बाद लारेंस गैंग के आरजू बिश्नोई ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि जैन और इसके साथी नरेश नारंग ने नाभा जेल से भागे गैंगस्टर विक्की गौंडर और 2014 में संगरिया में चुनाव रैली के दौरान हुए डबल मर्डर में आरोपियों को आर्थिक मदद और शरण दी थी.

साथ ही, आरजू ने नारंग को भी चौक पर गोलियों से भूनने कि धमकी भी दी थी. वहीं, घटना को लेकर व्यापारियों में भी आक्रोश था और एक दिन का संगरिया बंद भी रखा गया था. बता दें कि नरेश नारंग देश के सबसे बड़े माने जाने वाले पंजाब के नाभा जेल ब्रेककांड का आरोपी था.

SOG ने नारंग कि गिरफ्तारी कि थी और न्यायिक अभिरक्षा मे जेल मे भी ऱह चुका है।हलाँकि पटियाला कोर्ट ने सबूतों के आभाव मे नारंग को बरी कर दिया था।लेकिन लॉरेंस गैंग विकास जैन और नारंग को अपने विरोधी गैंग कि मदद करने का का जिम्मेदार मानता है.

कुछ समय पहले हीं लॉरेंस गैंग के शूटरों ने लक्खासार गांव मे एक युवक की हत्या कर दी थी और दावा किया था कि युवक का भाई भी संगरिया डबल मर्डर मे इन्वॉल्व था. पकड़े गए चार आरोपियों कि पहचान मुख्य शूटर जलंधर उर्फ अमृतपाल, हरदीप उर्फ दीप निवासी घुधा तहसील संगत मंडी, नंदगढ़ जिला बठिंडा पंजाब, मखेंद्र सिंह उर्फ लवली, मानसा पंजाब, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी निवासी काला मंडी जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Hanumangarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More