Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक 8 साल की बच्ची की रेप कर हत्या के मामले में उसी के मामा को गिरफ्तार किया गया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Hanumangarh, Rajasthan News: हनुमानगढ़ टाऊन में 8 साल की बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में आज बड़ा खुलासा हुआ. टाऊन पुलिस के अनुसार बच्ची के मामा छोटू दास ने शराब के नशे में पहले बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को बोरे में बंद कर संदूक में छिपा दिया. आरोपी शव ठिकाने लगाने के प्रयास में था और इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. वहीं परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक गणेशराज बंसल भी भावुक हो गए. उन्होंने परिजनों को शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया.
वही अब इस पूरे प्रकरण में आबकारी विभाग की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि आरोपी ने मोहल्ले के जिस ठेके से शराब खरीदी थी वह ठेका ही अवैध निकला. घटना होने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया और आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर ठेके को बंद करवाया. जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटवारी का कहना है कि विभाग ने सिर्फ शराब गोदाम के लिए परमिशन दी थी अगर वहां शराब बिक्री हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि 8 वर्षीय बच्ची शिवानी जन्माष्टमी वाले दिन से लापता थी, जिसका शव उसी के रिश्ते में लगने वाले मामा के घर से बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार शव एक बोरी में भरकर लोहे के बक्से में छिपाया गया था. जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों को शक हुआ और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी हरी शंकर, एफएसएल टीम और अन्य अधिकारियों ने जांच शुरू की और बक्सा खुलवाकर बच्ची का शव बरामद किया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी मामा खुद बच्ची के परिजनों के साथ मिलकर शिवानी की तलाश में लगा हुआ दिखता रहा और परिजनों को सांत्वना देता रहा, ताकि उस पर शक न हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!