&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Hanumangarh News: अतिवृष्टि से प्रभावित हनुमानगढ़ के नजदीकी गांव मक्कासर मे धीरे-धीरे कुछ हलात सुधरने लगे है, लेकिन व्यवस्थाएं उस तरह से भी मकूल नहीं हो पाई, जैसे कि होनी चाहिए.
ज़ी राजस्थान दूसरे दिन मक्कासर के बेघर हुए परिवारों के बीच पहुंचा और उनसे हलात कि जानकारी ली तो वही तो पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, सरपंच कामरेड बलदेव सिंह सहित सभी ग्रामीणों ने ज़ी राजस्थान कि टीम का आभार जताते हुए कहा कि आपने प्रमुखता से पीड़ा दिखाई तो रात को पुलिस और प्रशासन पीड़ितों से आकर मिला और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
वहीं, जनप्रतिनिधियों पर ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन शीघ्र पानी निकासी करवा कर उनको मुआवजा देगें ताकि वें मुख्य धारा मे वापिस आ सकें.
यहां पर एक ऐसी बेटी और परिवार मिला जो मकान में पानी घुसने की वजह से पंचयात घर में रुके हुए है और खुद बेघर होकर भी पंचायत भवन मे रुके परिवारों के लिए लंगर बनाने की सेवा तो कर ही रहा है.
साथ ही इन विपरीत परिस्थितियों में एक बेटी पेड के नीचे थड़ी पर बैठकर ऑनलाइन UPSC कि तैयारी कर रही है. वहीं, इस बेटी ने प्रशासन और सरकार से शीघ्र मदद कि गुहार लगाई है. वहीं, मक्कासर पंचायत सचिव ने कहा कि शीघ्र ही बेघर परिवारों कि रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजेंगे.
इधर, हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और SP हरी शंकर ने घग्घर नदी निरक्षण किया नदी मे बढ़ते जलस्तर को लेकर आरडी 24 और जीरो आरडी व आईजीएनपी की आरडी 629 का निरीक्षण किया है. अधिकारियो को कमजोर तटबंधों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, एसडीआरएफ टीमों की संख्या बढ़ाकर 24 घंटे बंधो और जलस्तर पर निगरानी रखने कि बात भी कही. वहीं, मौके पर टिब्बी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी माजूद भी रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Hanumangarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!