Operation Sindoor: राजस्थान की जमीं से पाकिस्तान पर हुआ हमला, चप्पल पहनकर सो रहे आतंकवादियों पर भारतीय सेना ने दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें

Operation Sindoor: "बड़ी कार्रवाई: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ किया बड़ा एयर स्ट्राइक, 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 9 जगहों पर की कार्रवाई.

Operation Sindoor: राजस्थान की जमीं से पाकिस्तान पर हुआ हमला, चप्पल पहनकर सो रहे आतंकवादियों पर भारतीय सेना ने दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ बड़ा एयर स्ट्राइक किया है, जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है. इस ऑपरेशन के तहत सेना ने मिसाइल दागकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 जगहों पर कार्रवाई की है. इंडियन एयरफोर्स ने बीकानेर से करीब 216 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर मिसाइल गिराकर तबाह कर दिया.

यह एक संयुक्त मिशन था, जिसमें सेना और वायुसेना ने साथ मिलकर काम किया. इस मिशन में सेना ने 70% योगदान दिया, जबकि वायुसेना ने 30% योगदान दिया. दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग ने इस मिशन को सफल बनाया.

भारतीय वायुसेना ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. इनमें बहावलपुर में जैश का मुख्यालय, मुरीदके में लश्कर का अड्डा, गुलपुर में पुंछ-राजौरी हमलों से जुड़ा अड्डा, सवाई कैंप में सोनमर्ग और गुलमर्ग हमलों की जड़, बिलाल कैंप में जैश का लॉन्चपैड, कोटली कैंप में लश्कर बमर्स का अड्डा, बर्नाला कैंप राजोरी के सामने, सरजल कैंप में जैश का ठिकाना और महमूना कैंप में हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी कैंप शामिल हैं. ये सभी ठिकाने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news