&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News : बीकानेर के खाजूवाला के भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीमा सुरक्षा एजेंसियों ने यहां एक संदिग्ध व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह पाकिस्तान की ओर जाने की कोशिश कर रहा था.
सेना ने खाजूवाला क्षेत्र में 17 केवाईडी गांव के पास एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा, जिसके व्यवहार पर शक होने पर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद पाकिस्तान जाने की बात कही, जिसके बाद उसे खाजूवाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश निवासी प्रशांत वेदम के रूप में हुई है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि प्रशांत इससे पहले भी 15 अप्रैल 2017 को सीमा पार कर पाकिस्तान जा चुका है और वह 31 जुलाई 2021 को अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लौटा था.
अब एक बार फिर उसके पाकिस्तान की ओर जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते एजेंसियों को उसके मूवमेंट पर शक हुआ और उसे संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया गया.
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस और बीएसएफ संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गए हैं. सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पाकिस्तान क्यों गया था और क्या इस बार भी उसका उद्देश्य कुछ बड़ा था.
मौके पर खाजूवाला थाना अधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि प्रथम जांच में यह स्पष्ट है कि आरोपी पहले भी पाकिस्तान जा चुका है और दोबारा सीमा पार करने की कोशिश के शक में उसे पकड़ा गया.
घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बीएसएफ और पुलिस हर संभावित एंगल पर पड़ताल कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं इस मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश तो नहीं जुड़ी हुई है. खाजूवाला बॉर्डर फिलहाल हाई अलर्ट पर है, और एजेंसियों की पैनी नजर पूरी स्थिति पर बनी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner News की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!