Hanumangarh News: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा श्रीगंगानगर में बीज और खाद फैक्ट्रीयों पर ताबड़तोड़ कार्रवाईयों के बाद अब इसकी तपिश पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ में भी देखने को मिल रही है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की हनुमानगढ़ के पड़ोसी जिलें श्रीगंगानगर में बीज और खाद फैक्ट्रीयों पर अचानक से लगातार दो दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाईयों के बाद इसकी तपिश हनुमानगढ़ में भी दिखनी शुरू हो गई है. कोई कार्रवाई के समर्थन तो कोई विरोध में उतरा. सोशल मीडिया पर रीलों का दौर चल पड़ा. कृषि मंत्री की पल-पल की कार्रवाई उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट की जाने लगी. मंत्री की कार्रवाई का आभार जताते हुए बड़े-बड़े बैनर लगाए जाने लगे.
कृषि मंत्री कि श्रीगंगानगर में बीज और खाद कि फैक्ट्रीयों पर ताबड़तोड़ कार्रवाईयों के बाद हनुमानगढ़ के पेस्टीसाइड विक्रेताओं ने अपनी दुकाने 5 जून क़ो बंद तो रखी, लेकिन बिना किसी अधिकारिक घोषणा के यानि कि खुलकर हड़ताल कि घोषणा नहीं की, मगर दबी जुबान में कार्रवाई का विरोध जताते दिखें. इसी विरोध की सुगबगाहट के बीच 5 जून क़ो ही कृषि विभाग ने कृषि आदान विक्रेतायों के लिए आनन-फानन में चेतावनी के लहजे में आदेश जारी कर दिए. आदेशों की हेड लाइन से ही आपको माजरा समझ आ जाएगा. कृषि आदान विक्रेताओं की मनमानी पर नकेल, टेगिंग पर सख्त प्रतिबंध, यूरिया-डीएपी के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का दबाव नहीं चलेगा, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई. अब बार संघ भी इस अखाड़े में कूद पड़ा और पेस्टिसाइड विक्रेतायों की हड़ताल क़ो दादागिरी बताते हुए मंत्री की कार्रवाई क़ो जायज ठहराया. साथ ही हनुमानगढ़ में भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग करते हुए और कृषि विभाग के मौजूदा अधिकारयों की भी जांच कर उन पर सख्त कार्रवाई की मांग कर डाली.
अब कांग्रेस भला कैसे पीछे रहती, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर पहुंचे और उन्होंने हमेशा की तरह अपने अंदाज में कृषि मंत्री की कार्रवाई क़ो केवल दिखावे की कार्रवाई करार दिया. उन्होंने कहा कि जिस समय में किसान क़ो बीज, खाद और पानी की जरूरत है, बीजेपी के मंत्री किसानों क़ो भर्मित कर रहे, सैंपल जांच की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही बीजों के नकली होने के फैसले सुना रहे हैं. अगर नकली तो सरकार असली बीजों का भी प्रबंध करें. इतना ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से तंज कसते हुए कहा कि कृषि मंत्री ने व्यापारीयो कि आँखों में आंखे डालकर कहा कि मिल लेना नकली क़ो असली कर दूंगा.
इसके बाद कृषि मंत्री द्वारा डोटासरा क़ो जवाब देते हुए कहा गया कि कांग्रेस तो चुप ही रहे, राजनीति नहीं करें, वरना सारी पोल खोलकर रख दूंगा. बता दें कि हनुमानगढ़ जिले में हाल ही में किसानों क़ो अनुदान पर मिलने वाले मूंग बीज की 4700 खाली थैलियाँ लवारिस हालत में मिलीं थीं. रावतसर में भारी मात्रा में संदिग्ध खाद और इफको कंपनी के बनाए गए हजारों नकली बैग मिले थे. इससे पूर्व नोहर में भी नकली DAP खाद कि फैक्ट्री का भंडा फोड़ हुआ था.
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की कार्रवाई को लेकर जब राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया तो कृषि मंत्री ने अपने फेसबुक ऑफिशयल अकॉउंट से एसोसिएशन क़ो चेतावनी और समझाइश करते हुए साफ संदेश दे दिया कि किसान का बेटा हूं. यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि अमानक बीज बेचकर किसानों को ठगा जाए. ऐसा करने वालों को स्पष्ट चेतावनी है कि इस काले कारोबार को तुरंत बंद कर दें, जो सही है हम उनके साथ है. विक्रेता संघ से अपील है कि गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करें.
रिपोर्टर- विश्वास कुमार
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!