चूरू में यहां बना रहस्यमयी गड्ढा, लोग बोले अभी और धंस रही है जमीन

Rajasthan News : राजस्थान के चूरू में जमीन धंसने की रहस्यमयी तरीके से धंसने से लोगों में डर है, आस पास के लोगों का कहना है कि जमीन अभी और धंस रही है.

चूरू में यहां बना रहस्यमयी गड्ढा, लोग बोले अभी और धंस रही है जमीन
Image Credit: Rajasthan News

Churu News : राजस्थान में एक बार फिर से जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा बनने की खबर चर्चा में है. चूरू के सोनपालसर गांव के पास रहस्यमय तरीके से ये जमीन अचानक से धंस गयी.

अचानक जमीन धंसने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी, गांव के उम्मेदसिंह राठौड़ की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट गहरी जमीन धंसी है. जो अभी भी धंस रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को गड्ढे से दूर रखा जा रहा है. गांव के उमेदसिंह राठौड़ ने बताया कि आज सुबह अचानक करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट का गहरा गड्ढा हो गया हो गया था.

सोनपालसर गांव से 3 किलोमीटर की दूरी पर गोसाई जी महाराज का बीहड़ है, जिसमें यह जमीन धंसी है. अचानक जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में है और मौके पर मौजूद वरिष्ठ लोगों द्वारा गड्ढे के आसपास के लोगों को दूर रखा जा रहा है और प्रशासन की टीम का इंतजार किया जा रहा है. वही उम्मीदसिंह ने बताया कि अभी भी धीरे-धीरे जमीन धंसने का सिलसिला जारी है.

आपको याद दिला दें, राजस्थान में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. साल 2024 में भीलवाड़ा में और बीकानेर में ऐसे ही तरीके से जमीन धंस गयी थी और बड़े गड्ढे हो गये थे.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More