Bikaner News: बीकानेर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा, फ्रांस के पति-पत्नी से बरामद हिरण के सींग-हड्डियां!

Bikaner News: बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फ्रांस से आए दो विदेशी पर्यटकों को डिटेन किया है. ये दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं और भारत घूमने आए थे. शनिवार को वे दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर थे, जब चेकिंग के दौरान उनके सामान से एक संदिग्ध वाइल्डलाइफ आर्टिकल बरामद हुआ. इसमें हिरण के सींग और हड्डियां लगी होने की आशंका जताई जा रही है.

Bikaner News: बीकानेर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा, फ्रांस के पति-पत्नी से बरामद हिरण के सींग-हड्डियां!
Image Credit: Bikaner News

Bikaner News: बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट पर दो विदेशियों को पकड़ा है जिनसे एक संदिग्ध वाइल्डलाइफ आर्टिकल बरामद की गई है जिसमें हिरण के सींग और हड्डिया लगी होने की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों ने फ्रांस से आए भारत घूमने दोनों विदेशियों को डिटेन किया है जो पति-पत्नी बताए जा रहे हैं.

शनिवार को दो विदेशी बीकानेर में नाल एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान चैकिंग में उनके पास से एक आर्टिकल बरामद हुई जिसमें हिरण के सींग और हड्डियां लगी होने की आशंका थी. सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. दोनों विदेशियों को डिटेन किया और संदिग्ध आर्टिकल बरामद कर ली गई. डिटेन किए विदेशी फ्रांस के हैं जिनमें एक महिला है.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं. वन मंडल बीकानेर के डीएफओ वेंकटेश्वर ने बताया कि संदिग्ध वाइल्डलाइफ आर्टिकल की राजूवास स्थित वेटरनरी लैब में जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट में किसी जानवर के अंग होने की आशंका जताई गई,इसकी जांच के लिए सैंपल देहरादून भेजा जाएगा.

वहां से जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा. अभी करवाई चल रही है.इनसे पूछताछ में पता चला है कि ये फ्रांस से भारत घूमने आए हैं. नागालैंड में एक फेस्टिवल में प्रदर्शनी से इन्होंने आर्टिकल खरीदी थी. ये कोहिमा से दिल्ली,दिल्ली से जोधपुर,जोधपुर से बीकानेर आज ये दिल्ली जाने वाले थे

फिलहाल दोनों विदेशी डिटेन हैं. एंबेसी को सूचना दे दी गई एंबेसी को भी बोल दिया गया कि आप भी लूप में रहिए अभी कार्रवाई चल रही है कार्रवाई के बाद भी हम कुछ बता पाएंगे, अभी दोनों विदेशियों को सरकारी होटल में कराया जाएगा और इसे और पूछताछ की जाएगी.इस घटना की सूचना मिलते ही वन्य जीव प्रेमी मोखराम धारणिया के नेतृत्व में वन विभाग के ऑफिस पहुंचे और नारे लगाकर प्रदर्शन किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaisalmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More