भीलवाड़ा और पाली के बाद अब बीकानेर में झाड़ियों में मिली नवजात, तस्वीर देख रो पड़ेगा दिल

Bikaner News: राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरनसर के कालवास गांव में रविवार को दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया. गांव की सीमा पर झाड़ियों में मिट्टी और रेत में लिपटी एक नवजात बच्ची पड़ी थी. राहगीर ने पहले उसे मृत समझा लेकिन पास जाकर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं. उसने तुरंत लोगों को सूचना दी और बच्ची को कपड़े में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया.

भीलवाड़ा और पाली के बाद अब बीकानेर में झाड़ियों में मिली नवजात, तस्वीर देख रो पड़ेगा दिल
Image Credit: bikaner news

Bikaner News: नवरात्र का समय मां शक्ति की आराधना और कन्या पूजन का पर्व माना जाता है लेकिन इसी श्रद्धा और आस्था के बीच राजस्थान से आई घटनाओं ने समाज की आत्मा को झकझोर दिया है. बीकानेर, पाली और भीलवाड़ा जिलों से बीते छह दिनों में तीन मासूम बच्चियों को निर्ममता से झाड़ियों, पत्थरों और मिट्टी में फेंक दिया गया.

बीकानेर जिले के लूणकरनसर के कालवास गांव में रविवार को दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया. गांव की सीमा पर झाड़ियों में मिट्टी और रेत में लिपटी एक नवजात बच्ची पड़ी थी. राहगीर ने पहले उसे मृत समझा लेकिन पास जाकर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं. उसने तुरंत लोगों को सूचना दी और बच्ची को कपड़े में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

डॉक्टरों ने समय रहते उसे जीवनदान दिया. फिलहाल बच्ची पीबीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग की नर्सरी में भर्ती है. चिकित्सकों का कहना है कि वह सात माह के गर्भ में जन्मी है और उसका वजन महज एक किलो है. समाजसेवियों ने कहा कि नवरात्र में देवी के रूप में पूजी जाने वाली कन्या का इस रूप में मिलना जीवन शक्ति का प्रतीक है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भीलवाड़ा में पत्थरों में दबाया, होंठ फेविक्विक से चिपकाए
23 सितंबर को भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया क्षेत्र में और भी खौफनाक मामला सामने आया. यहां पत्थरों के बीच एक नवजात दबा हुआ मिला. उसके मुंह में पत्थर ठूंसा गया था और उसकी आवाज दबाने के लिए होंठों को फेविक्विक से चिपका दिया गया था. जांच में सामने आया कि यह अमानवीय कृत्य एक अविवाहित युवती और उसके पिता ने बदनामी के डर से किया. फिलहाल बच्चा अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

पाली में कंबल में लपेट झाड़ियों में छोड़ा
25 सितंबर को पाली जिले के गिरादड़ा क्षेत्र में झाड़ियों से रोने की आवाज सुनकर लोगों ने एक और नवजात बच्ची को बचाया. यह बच्ची महज दो दिन की थी. उसे कंबल में लपेटकर रूपावास-भांवरी रोड पर झाड़ियों में फेंका गया था. स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

जयपुर में नाले के पास मिला नवजात
जयपुर में नाले के पास नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी फैल गई. घटना गांधी नगर थाना इलाके के लवण मार्ग की है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया. गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.


डूंगरपुर में जिला अस्पताल के बाहर नवजात की मौत हो गई. इलाज के दौरान नवजात की मौत हुई. नवजात तीन दिन पहले मिला था और किसी बीमारी से ग्रसित था. पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार होगा.

नवरात्र जैसे पावन समय में जब लोग कन्याओं-बच्चों को देवी का स्वरूप मानकर पूजते हैं, उसी दौरान मासूम बच्चियों के साथ हुई ये घटनाएं समाज पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं. यह सिर्फ अपराध नहीं बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More