&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक फिलीपींस की महिला ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने खुद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
मामले के सामने आते ही बीकानेर पुलिस हरकत में आ गई. आरोपी युवक दिनेश गौड़ को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिटेन कर लिया है. दिनेश इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है और पीड़िता से उसकी मुलाकात एक फेयर के दौरान हुई थी.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता उसी फेयर में हिस्सा लेने आई थी. वारदात एक होटल में हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम होटल पहुंची, जहां एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य इकट्ठे किए.
एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मामला कल शाम पुलिस के संज्ञान में आया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की गहनता से जांच शुरू की गई.
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में होटल की तलाशी ली गई और पूछताछ के बाद पीड़िता को भी पुलिस साथ ले गई है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य एंगल्स की भी पड़ताल कर रही है.
पढ़िए बीकानेर की एक और खबर
Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बारिश के मौसम के साथ-साथ सर्पदंश के मामलों में भी लगातार इजाफा देखा जा रहा है. बीते दो महीनों में अब तक करीब 30 लोग सांप के डसने का शिकार हो चुके हैं, जिससे शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीबीएम अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नेक बाइट के केस लगातार सामने आ रहे हैं. हमने विशेष चिकित्सा टीमों का गठन किया है ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.
एन्टी-स्नैक वेनम की व्यवस्था को लेकर भी अस्पताल ने सतर्कता बरती है. प्रशासन द्वारा वायल एंटी स्नैक वेनम मंगवाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके बीकानेर क्षेत्र में तीन प्रकार के ज़हरीले सांप पाए जाते हैं, कोबरा, क्रेट और बांडी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहते हैं.
सबसे अधिक सर्पदंश के मामले इन्हीं इलाकों से सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि बरसात के मौसम में ग्रामीण व शहरी निवासी विशेष सतर्कता बरतें और सांप दिखने या काटने की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!