&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sri Ganganagar News: अनूपगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ऑनलाइन सट्टे और गेमिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी चलती गाड़ी में मोबाईल, टैबलेट व लैपटॉप का उपयोग कर ऑनलाईन गैमिंग जुआ अपने यूजर तैयार कर यूजर को आई.डी. देकर सट्टा(जुआ) लगाने का काम कर रहे थे. एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि दोनों आरोपीयों को स्कॉरर्पियों गाड़ी व 7 मोबाईल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, व जुआ के हिसाब किताब की दो डायरी, एक कॉपी व एक चैक बुक सहित किया गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों से बरामद किए गए मोबाइल में लेनदेन करने का हिसाब भी मिला है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दीपक और कपिल पूनिया बताया जा रहा है.
क्या था मामला
एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज सोमवार को बताया कि हेड कांस्टेबल विनोद कुमार रविवार देर रात टीम के साथ नाकाबंदी किये हुए थे. नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियों गाड़ी रोकी गई तो उस गाड़ी में दो युवक सवार थे. गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो उनके पास 7 मोबाईल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, दो डायरी, एक कॉपी व एक चैक बुक मिली. उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम ने मोबाईल चैक किया तो मोबाईल की फोटो गैलरी में काफी संख्या में क्यु.आर. कोड की फोटोज व पैसे के लेने देन के फोन-पे स्क्रीन शॉट की फोटोज मिली. एसएचओ ने बताया कि फोन का क्रोम खोल कर चैक किया तो क्रोम में ag.allowexch999 साईट खुली हुई है. जिसको चैक किया तो यह गैमिंग साईट है तथा साईट पर शख्स कपिल पूनिया का IRP बैलेन्स 72607 दिखा रहा है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया
पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि इस साइट पर क्रिकेट और ताश के ऑन लाईन गेम खेले जाते हैं. वह इस साइट का एजेन्ट है और यूजर को आई.डी. बनाकर देता है, जिस पर यूजर उसके खाते में बैलेन्स डालते हैं तथा उसके द्वारा दी गई आई.डी. पर खेलते हैं. जिसमें उनकी हार व जीत दोनों होती है.
भारी संख्या में पैसों का आदान-प्रदान
एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसी साइट पर नीचे 31 यूजर आई.डी. बनी हुई हैं. मोबाईल में फोन पे चैक किया तो काफी संख्या में पैसे का आदान प्रदान किया हुआ है. मोबाईल में फोन पे व वाट्स एप चैक किये तो फोन पे में पैसों का आदान प्रदान व वाट्सएप पर क्यु.आर. कोड व पैसे लेने देन के स्क्रीन शॉट की फोटोज मिली.
मुकदमा हुआ दर्ज
एसएचओ ने बताया कि जब पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा तो दीपक (21) पुत्र गणपत राम जाट निवासी सिलवानी पुलिस थाना सदर सूरतगढ गाङी को चला रहा था और आरोपी कपिल पुनिया (26) पुत्र मदनलाल जाट निवासी 13 के.जे.डी. पुलिस थाना खाजुवाला को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अनूपगढ़ पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल हवा सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल हिमांशु और कांस्टेबल मुकेश सोनी की अहम भूमिका रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sri Ganganagar News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !