&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: हनुमानगढ़ जिले के नोहर पालिकाध्यक्ष पद पर दूसरे दिन भी सियासी ड्रामा चालू रहा और पालिकाध्यक्ष की कुर्सी मानो सिर्फ फुटव्वल बनकर ऱह गईं हो. कोर्ट के आदेशों के बावजूद मोनिका खटोतिया आज दूसरे दिन भी ज्वाइन नहीं कर सकी और EO नगरपालिका ने आज फिर DLB से निर्देश लेने का हवाला दिया तो गुस्साएं खटोतिया के समर्थक धरने पर बैठ गए.
बता दें कि मोनिका खटोतिया पर अपने पति ओमप्रकाश का नियम विरुद्ध पट्टा बनाने और पट्टे की अनेक पत्रावलियों को बिना कोई कारण रोकने का आरोप था, जिसके बाद सरकार ने मोनिका खटोतिया का निलंबन कर 24 अगस्त 2024 को खातून टांक को पालिकाध्यक्ष मनोनीत कर दिया था, और जांच संबंधित विभाग को सौंप दी थी. इधर मोनिका खटोतिया हाई कोर्ट पहुंच गईं और निलंबन को चैलेंज किया था.
वहीं, खास बात ये रही की सरकार द्वारा ही निलंबित किया गया और सरकार द्वारा ही मोनिका को जांच में क्लीन चिट दे दी थी और कोर्ट ने भी खटोतिया का निलंबन रद्द कर दिया, जिसके बाद खटोतिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर ज्वाइन करने पहुंची थी. लेकिन आज दूसरे दिन भी वें जॉइन नहीं कर पाई, जिसके बाद गुस्साए समर्थकों सहित मोनिका ने धरना लगा दिया. इस आपसी सियासी लड़ाई में पालिका में काम करवाने आने वाले लोग भी परेशान हो रहे है, तो वही मोनिका खटोतिया ने कहा कि ये कुर्सी की लड़ाई नहीं है, ये हक और हुकूक की लड़ाई है. सरकार के दबाव में उन्हें ज्वाइन नहीं करवाने के आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर आज भी जॉइन नहीं करवाया गया. सोमवार को हमारा कोई और ही चेहरा देखने को मिलेगा.
पढ़ें हनुमानगढ़ जिले की एक और अहम खबर
पूर्व विधायक और भादरा एसडीएम के बीच आज जमकर तू-तड़ाक
राजस्थान जन चेतना मंच के अध्यक्ष और हनुमानगढ़ के भादरा के पूर्व विधायक सुरेश चौधरी और भादरा एसडीएम कल्पित श्योराण के बीच आज जमकर तू-तड़ाक हुई. पूर्व विधायक सुरेश चौधरी अपने समर्थकों के साथ सिंचाई पानी और अन्य मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने गए थे और करीब 1 घंटे तक एसडीएम कार्यालय के बाहर एसडीएम के बुलावे का इंतजार करते रहे. इसके बाद पूर्व विधायक समर्थकों सहित एसडीएम कार्यालय में घुस गए और इस दौरान दोनों में जमकर तू-तड़ाक हुई.
इस दौरान पूर्व विधायक ने करीब एक घंटा इंतजार करवाने को लेकर एसडीएम से कहा कि पहले उसके बारे में जानकारी ले लेना. वहीं एसडीएम ने पूर्व विधायक को कहा कि तेरे जैसे कई देखे हैं. इस पर पूर्व विधायक सुरेश चौधरी समर्थक भी आक्रोशित हो गए. वहीं पूर्व विधायक ने एसडीएम पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए. विवाद के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि अगर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय जाम कर देंगे. वहीं एसडीएम ने पूर्व विधायक पर राजनीति करने के आरोप लगाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!