&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारतमाला नेशनल हाईवे 911 पर को चक 73 एनपी के पास लोक परिवहन बस व कार की आमने सामने की टक्कर में पांच लोग गंभीर घायल हो गए. इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई.
समेजा कोठी पुलिस ने मानवता धर्म को निभाते हुए पुलिस की गाड़ी में ही घायलों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया. पुलिस ने घायलों को तुरंत राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य चार घायलों का उपचार शुरू किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार घायल मनजीत निवासी वार्ड नंबर 14 हाल डेरा 26 पीएस, सतपाल रामधारी निवासी थर्मल कॉलोनी सूरतगढ़, चरणजीत कौर पत्नी निवासी थर्मल कॉलोनी सुरतगढ, लखविंदर निवासी 41पीएस उम्र 24 साल, कमला निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश हाल डेरा 26 पीएस एक कार में सवार होकर डेरा सच्चा सौदा 26 पीएस से कार में सवार होकर सलेमपुरा के लिए रवाना हुए थे.
जैसे कार भारतमाला रोड़ पर चक 73 एनपी के पास पैट्रोल पंप के पास पहुंची, तो सामने से आ रही लोक परिवहन बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर कार के अन्दर ही फंस गया.
मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला तथा पुलिस के वाहन से ही राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां चरणजीत कौर पत्नि सतपाल ने उपचार के दौरान दम तौड़ दिया. वहीं गंभीर घायलों को गंभीर सिथिति में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSri Ganganagar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!