बीकानेर में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, कुल पॉजिटिव मरीजोे की संख्या हुई 6

Bikaner News: बीकानेर जिले में कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 6 हो गई है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.  

बीकानेर में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, कुल पॉजिटिव मरीजोे की संख्या हुई 6
Image Credit: Bikaner NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. शहर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है. लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और सभी जरूरी इंतजामों को सक्रिय कर दिया गया है.

बीते कुछ दिनों में बीकानेर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं. हालांकि संख्या अभी कम है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे संभावित खतरे की चेतावनी मानते हुए पहले से तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम हॉस्पिटल सहित शहर के सभी प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों में एहतियात के तौर ऑक्सीजन प्लांट्स को पुनः चालू और एक्टिव मोड में लाया गया है. आवश्यक दवाइयों, PPE किट और अन्य संसाधनों का स्टॉक चेक किया जा रहा है.

चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, मास्क का प्रयोग करें और यदि किसी प्रकार के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार या गंध स्वाद का अभाव महसूस हो, तो तुरंत जांच करवाएं.

बता दें कि भारत में कोरोना का कोहराम जारी है. अब देश के 27 राज्य आ गए कोरोना आ चुका हैं. पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कुल 44 लोगों को कोरोना हो चुका है. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 4302 के पार पहुंच गई है. मंगलवार को ही 300 नए केस मिले, जिसमें सबसे ज्यादा गुजरात में 108 और महाराष्ट्र में 86 नए मामले सामने आए.

Reporter- Raunak Vyas

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More