रोहित गोदारा गैंग के नाम पर ज्वेलर से 50 लाख की मांगी फिरौती, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan Crime: चूरू जिले के रतनगढ़ में एक ज्वेलरी व्यवसायी से व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज द्वारा खुद को वीरेंद्र चारण रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है.

रोहित गोदारा गैंग के नाम पर ज्वेलर से 50 लाख की मांगी फिरौती, जांच में जुटी पुलिस
Image Credit: Rajasthan CrimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Crime: राजस्थान के शेखावाटी में गैंगस्टर के नाम से रंगदारी मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे, जहां आए दिन प्रॉपर्टी व्यवसायी और व्यापारी वर्ग से रंगदारी मांगने की वारदातें सामने आ रही हैं. ताजा मामला चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील का है, जहां रतनगढ़ के एक ज्वेलरी व्यवसायी से व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज द्वारा खुद को वीरेंद्र चारण रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है.

पीड़ित की रिपोर्ट पर रतनगढ़ थाना पुलिस नें मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया. रतनगढ़ थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रतनगढ़ निवासी हरिराम के पास विदेशी नंबर से एक वॉइस मैसेज आया, जिसमें वॉइस मैसेज भेजने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि साइबर एक्सपर्ट की मदद से नंबरों को ट्रेस कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या हकीकत में चूरू पुलिस का फरार इनामी आरोपी वीरेंद्र चारण ने ज्वेलरी व्यवसायी से रंगदारी की मांग की है या फिर गैंगस्टर के नाम का लाभ उठा किसी और ने ये धमकी दी है.

प्रदेश मे ज़ब से एजीटीएफ सक्रिय हुई है, तब से गैंगस्टरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है और उसी कड़ी में AGTF ने चूरू के जोड़ी गांव निवासी गैंगस्टर जीतू जोड़ी और प्रवीण जोड़ी को गिरफ्तार कर चुकी है. एजीटीएफ आरोपी जीतू की निशानदेही पर जोड़ी गांव के उसी के खेत से AK-47 बरामद कर उसे गिरफ्तार कर चुकी है.

गिरफ्तार आरोपी जीतू जोड़ी से कोतवाली थाना पुलिस की पूछताछ में भी कई अहम खुलासे हुए हैं. गैंगस्टरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी की भूमिका निभाने वाले 200 से अधिक लोगों की चूरू पुलिस ने जंभो सूची तैयार कर रखी है. बदमाशों और उनके सहयोगियों की तैयार क्राइम कुंडली में कई चौकाने वाले महिलाओं और युवतियों के भी नाम है.

पुलिस कप्तान जय यादव ने बताया कि चूरू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदित्य जैन और प्रवीण जोड़ी से की गई पूछताछ में चूरू जिले से सक्रिय बदमाश व संपर्क में आने वालों नामों की सूची में जोड़ा गया है. आदित्य जैन से हुई पूछताछ में जीतू जोड़ी, प्रवीण जोड़ी द्वारा जिले के व्यापारियों की रेकी कर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण से फिरौती की धमकी दिलवाने का खुलासा हो चूका है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More