मदरसा में पढ़ाने के लिए निकली थी युवती, किडनैप कर 75 दिन तक 4 युवकों ने किया रेप

Rajasthan Crime:  रतनगढ़ में मदरसा पढ़ाने के लिए 23 साल की युवती अपने घर से निकली थी. इसी दौरान चार लोगों ने उसका अपहरण किया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

मदरसा में पढ़ाने के लिए निकली थी युवती, किडनैप कर 75 दिन तक 4 युवकों ने किया रेप
Image Credit:

Rajasthan Crime: चूरू जिले के रतनगढ़ में अपने घर से मदरसा पढ़ाने के लिए निकली 23 साल की युवती का चार लोगों ने अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

युवती की रिपोर्ट पर सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि शहर के एक वार्ड की रहने वाली 23 साल युवती द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह 10 फरवरी की सुबह घर से मदरसा पढ़ाने के लिए जा रही थी. इस दौरान रतनगढ़ निवासी अब्दुल रहमान, रामगढ़ निवासी अफरान, रिहान एवं मंडावा निवासी समीर शेख डीआई गाड़ी लेकर आए और उसे डरा-धमकाकर गाड़ी में बैठा लिया.

प्यास लगने पर इन लोगों ने पानी में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे उसका दिमाग काम करना बंद कर दिया। रात में जब आंख खुली, तो वह एक कमरे में बंद थी औक अब्दुल सहित उसके साथी वहां पर मौजूद थे. ये लोग उसे नशीला पदार्थ पिलाते और उसके हस्ताक्षर भी करवा लिए.

इस दौरान अब्दुल ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया. आरोपी उसे मुंबई भी ले गया, जहां एक कमरे में बंद रखा. 25 अप्रैल तक आरोपी उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करता रहा. तबियत खराब होने पर वह कमरे से बाहर लेकर आया.

इस दौरान युवती की तलाश करते हुए परिजन भी मौके पर पहुंचे, तो युवती ने अपने पिता और भाई को आपबीत्ती बताई. युवती ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने नशे की हालत में उसका एक वीडियो बनाकर वायरल किया है, जिसमें वह स्वयं मर्जी से आना बता रही है, जो कि उसे डरा-धमकाकर बनाया गया था. इन लोगों ने उसकी सोने की चैन भी निकाल ली. उक्त घटना में आरोपी अब्दुल की मां, चाचा और बुआ ने भी उसका साथ दिया है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source