Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर से ताल्लुक रखने वाले आईपीएस आकाश कुलहरी इन दिनों उत्तर प्रदेश के झांसी रेंज में आईजी के पद पर तैनात हैं और उनकी सख्ती की चर्चा पूरे इलाके में है. 2006 बैच के इस अफसर ने लापरवाह पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक की नाक में दम कर रखा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
IPS Akash Kulhari: राजस्थान के बीकानेर के एक साधारण परिवार में जन्मे आकाश कुलहरी की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. बचपन में पढ़ाई में कमजोर होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. आज वही आकाश उत्तर प्रदेश के झांसी रेंज में आईजी के पद पर तैनात हैं और अपनी सख्ती व अनुशासन के लिए चर्चा में हैं. उनकी सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है.हाल ही में उन्होंने निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आज हम इस आर्टिकल में राजस्थान के बहादुर आईपीएस अधिकारी के बारे में जानेंगे.
IPS आकाश की शुरुआती पढ़ाई में चुनौतियां कम नहीं थीं. कक्षा 10वीं में उन्हें मात्र 57% अंक मिले थे. इस वजह से उनके स्कूल ने 11वीं में दाखिला देने से इनकार कर दिया. लेकिन आकाश ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लिया और जी-तोड़ मेहनत की. नतीजा ये हुआ कि 12वीं में उन्होंने 85% अंक हासिल कर सबको हैरान कर दिया.
स्कूल के बाद आकाश ने बीकानेर के ही डूंगर कॉलेज से बी.कॉम पूरा किया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से एम.ए. की डिग्री ली. एम.फिल में एडमिशन के दौरान ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी. पढ़ाई और कोचिंग को बैलेंस करते हुए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया.
साल 2005 में पहली ही कोशिश में आकाश ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली और ऑल इंडिया रैंक 273 हासिल की. यह उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी बनकर उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला.
आज झांसी में आईजी के रूप में आकाश कुलहरी लापरवाह पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक की नाक में दम कर रखे हैं. उनका सख्त रवैया और अनुशासन पूरे रेंज में चर्चा का विषय है. बीकानेर के लोग उन्हें अपने इलाके का गौरव मानते हैं. आकाश की कहानी साबित करती है कि हालात कितने भी विपरीत हों, लगातार मेहनत और हिम्मत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता आज हजारों युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दे रही है.
झांसी में तैनाती के बाद से आकाश कुलहरी ने अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुशासन पर खास फोकस किया है. हाल की एक घटना में मऊरानीपुर थाने के निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, दो महिला सिपाहियों और एक अकाउंटेंट को लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया. उन्होंने सीओ को भी चेतावनी दी. एक अन्य मामले में फरियादी की शिकायत सुनकर थाना प्रभारी को फोन पर फटकार लगाई और कहा कि “आपको सस्पेंड कर देना चाहिए”.
पुलिसकर्मी बताते हैं कि आईजी साहब का निरीक्षण अचानक होता है और कोई गड़बड़ी मिली तो तुरंत एक्शन लेते हैं. इससे जहां अपराधियों में खौफ है, वहीं पुलिस बल में अनुशासन बढ़ा है. बीकानेर वासियों के लिए आकाश कुलहरी गर्व का विषय हैं – एक सामान्य परिवार का लड़का जो आज बड़े पद पर बैठकर न्याय और अनुशासन की मिसाल कायम कर रहा है.
आकाश कुलहरी का जन्म राजस्थान के बीकानेर में हुआ था. बचपन में पढ़ाई में कमजोर रहने के कारण 10वीं में केवल 57% अंक आने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. लेकिन हार न मानकर उन्होंने कड़ी मेहनत की और पहली ही कोशिश में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. ऑल इंडिया रैंक 273 हासिल कर उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर में आईपीएस बनने का गौरव प्राप्त किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!