खिलौनों से खेलने की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड! बीकानेर की 'वंडर गर्ल' महान्या ने कर दिखाया बड़ा कमाल

Rajasthan News: बीकानेर की 5 साल की महान्या सिंह राजपुरोहित ने कमाल कर दिया. 6 मिनट 18 सेकंड में 50 कार्टव्हील करते हुए देशों के झंडे, राजधानी और यूनेस्को साइट्स पहचानकर इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया. अब लक्ष्य गिनीज रिकॉर्ड है.

खिलौनों से खेलने की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड! बीकानेर की 'वंडर गर्ल' महान्या ने कर दिखाया बड़ा कमाल
Image Credit: Mahanya Singh Rajpurohit

Bikaner News: सिर्फ 5 साल की उम्र… हाथों में खिलौने होने चाहिए… लेकिन बीकानेर की इस नन्ही बच्ची ने अपने हाथों से इतिहास लिख दिया. हवा में कार्टव्हील… जुबां पर दुनिया का भूगोल… और दिमाग में ऐसा कमाल कि बड़े-बड़े लोग भी दंग रह जाएं. बीकानेर की लाडली महान्या सिंह राजपुरोहित ने वो कर दिखाया है, जिसे देखकर अब पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है.

बीकानेर की यह नन्ही “वंडर गर्ल” है, जिसने महज 5 साल की उम्र में दुनिया को अपना हुनर दिखाकर चौंका दिया है. नाम है महान्या सिंह राजपुरोहित. उम्र सिर्फ 5 साल, लेकिन प्रतिभा ऐसी कि अब इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इनका नाम दर्ज हो चुका है. महान्या ने जो कारनामा किया वो किसी चमत्कार से कम नहीं. 6 मिनट 18 सेकंड लगातार 50 कार्टव्हील यानी हवा में कलाबाजियां और वो भी एक के बाद एक.

Add Zee News as a Preferred Source

लेकिन कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती, हर कार्टव्हील के साथ टीवी स्क्रीन पर बदलते देशों के झंडे पहचानना. फिर उसी देश का नाम बताना उसकी राजधानी बताना और वहां मौजूद यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का नाम भी बोलना जज भी हैरान रह गए, क्योंकि इतनी छोटी उम्र में शारीरिक संतुलन और दिमागी क्षमता का ऐसा संगम बेहद दुर्लभ माना जाता है.

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस कहावत को बीकानेर की 5 वर्षीय नन्ही परी महान्या सिंह राजपुरोहित ने सच कर दिखाया है. महान्या ने अपनी शारीरिक चपलता और विलक्षण याददाश्त का ऐसा हैरतअंगेज प्रदर्शन किया है कि पूरी दुनिया दंग रह गई है. मात्र 5 साल की उम्र में इस 'वंडर किड' ने 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराकर बीकानेर के साथ-साथ पूरे देश का मान बढ़ाया है.

असंभव को किया संभव: 6 मिनट 18 सेकंड में, 50 कार्टव्हील और विश्व ज्ञान का संगम
भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित की पौत्री महान्या ने रिकॉर्ड बनाने के दौरान जो किया, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्होंने अपनी शारीरिक और मानसिक मजबूती का परिचय देते हुए 6 मिनट 18 सेकंड में लगातार 50 'कार्टव्हील' (जिम्नास्टिक कलाबाजी) किए. हैरानी की बात यह रही कि हर कार्टव्हील के साथ वे टेलीविजन स्क्रीन पर बदल रहे देशों के झंडे पहचान रही थीं . चक्रवात की गति से घूमते हुए भी उन्होंने सटीकता के साथ देश का नाम, उसकी राजधानी और वहां स्थित 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट' का नाम बताकर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

मल्टी-टैलेंटेड 'वंडर गर्ल': जिम्नास्ट, आर्चर और अब लेखिका
महान्या की प्रतिभा केवल मैट (जिम्नास्टिक) तक सीमित नहीं है. वह एक वेल-ट्रेंड आर्चर (तीरंदाज) भी हैं. इतना ही नहीं, इस छोटी सी उम्र में उन्होंने अपनी लेखनी का लोहा भी मनवाया है. उनकी पहली किताब "महान्या- द वारियर ऑन द मैट" (Mahanya- The Warrior on the Mat) हाल ही में प्रकाशित हुई है, जो कि बच्चों के लिए एक आनंददायक और प्रेरणादायक पुस्तक है जो साहस, कल्पना और दृढ़ संकल्प का गुणगान करती है. यह युवा पाठकों को खुद पर विश्वास करने, मजबूत बने रहने और कभी हार न मानने के लिए प्रोत्साहित करती है. यह किताब वर्तमान में अमेजन पर 'बेस्ट सेलर' श्रेणी में ट्रेंड कर रही है.

सफलता का मंत्र: माता-पिता का सहयोग और अटूट मेहनत
अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नन्ही महान्या ने परिपक्वता के साथ कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता-पिता और परिवार को जाता है. उन्होंने न केवल घर में मेरे लिए अभ्यास का सेटअप तैयार किया, बल्कि मुझे पेशेवर कोचिंग भी दिलाई. अब मेरा अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत का तिरंगा लहराना है.

परिवार में जश्न का माहौल
महान्या की इस उपलब्धि से माता प्रतिभा सिंह और पिता पुष्पेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित पूरे राजपुरोहित समाज और बीकानेर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक इस नन्ही खिलाड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.