श्रीगंगानगर में हड़कंप! घग्घर नदी के बांध में 50 फीट का कटाव, 13 घंटे से ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला

Rajasthan News: अनूपगढ़ के गांव एक बीएमएम में घग्घर नदी के बांध में 50 फीट चौड़ा कटाव आने से पानी 150 बीघा खेतों में फैल गया, जिससे नरमा व धान की फसल खतरे में है. रास्ता न होने से मरम्मत में दिक्कतें आ रहीं, प्रशासन व ग्रामीण मिलकर खेतों के पास अतिरिक्त बांध बना रहे हैं.

श्रीगंगानगर में हड़कंप! घग्घर नदी के बांध में 50 फीट का कटाव, 13 घंटे से ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला
Image Credit: katav in ghaggar river

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के गांव एक बीएमएम में आज रविवार सुबह घग्घर नदी के बाढ़ में लगभग 50 फीट चौड़ा कटाव आ गया. जब ग्रामीणों ने बांध में कटाव देखा तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पटवारी इंद्रजीत को दी. सूचना मिलने पर एडीएम अशोक सांगवा, पटवारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे और कटाव को सही करने के प्रयास शुरू कर दिए. जिस जगह पर कटाव आया है, उस जगह तक संसाधनों को ले जाने का रास्ता नहीं होने के कारण प्रशासन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. घग्घर नदी के पानी को खेतों में फैलने से रोकने के लिए अब प्रशासन के द्वारा खेतों के पास बांध बनाया जा रहा है, ताकि घग्घर नदी का पानी खेतों में न जा सके. घग्घर नदी के बांध में आये कटाव के कारण घग्घर नदी का पानी लगभग 150 बीघों में फैल गया, जिससे खेतों में खड़ी नरमे और धान की फसल को नुकसान हो सकता है.

क्या बोले पटवारी?
पटवारी इंद्रजीत ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी थी कि सुबह करीब 5 बजे घग्घर नदी के बांध में 50 फीट चौड़ा कटाव आ गया है.उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वह करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से कटाव को सही करने का कार्य शुरू कर दिया.कटाव को सही करने का कार्य शुरू करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी.सूचना मिलने के बाद एडीएम अशोक सांगवा, तहसीलदार दिव्या चावला, घग्घर नदी के एईएन रामनिवास जाखड़, जेईएन श्रीराम बाजिया भी मौके पर पहुंच गए.उन्होंने बताया कि घग्घर नदी का पानी लगभग 150 बीघों में फैल गया है.खेतों में पानी फैलने के कारण खेतों में खरीफ फसल नरमे और धान की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

कटाव तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण हो रही है परेशानी
पटवारी इंद्रजीत ने बताया कि घग्घर नदी में इस वक्त मौके पर करीब 3-4 फीट पानी है. कटाव की जगह पर जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण मौके पर पोकलेन मशीन नहीं जा सकती. रास्ता नहीं होने के कारण प्रशासन और ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि रास्ता नहीं होने के बावजूद भी काफी ग्रामीण कटाव को सही करने का प्रयास कर रहे हैं.

खेतों के पास बनाया जा रहा है अतिरिक्त बांध
पटवारी इंद्रजीत ने बताया कि कटाव तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों की मदद से खेतों के पास अतिरिक्त बांध बनाया जा रहा है, ताकि घग्घर नदी का पानी खेतों में न जा सके. उन्होंने बताया कि 13 घंटों से लगातार ग्रामीण और प्रशासन इस कार्य में जुटे हुए हैं और शीघ्र ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sri Ganganagar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author