Churu News: बारिश ने चुरू में रोकी रफ्तार! रतनगढ़-सरदारशहर मार्ग पर जलभराव से एम्बुलेंस फंसी

Rajasthan News: रतनगढ़-सरदारशहर मार्ग का नोसरिया रेलवे अंडरब्रिज बरसाती पानी से भरा रहने के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. एम्बुलेंस तक फंस चुकी, लोग मजबूरन रेलवे लाइन पार कर जान जोखिम में डालते हैं. समाधान की उम्मीद प्रशासन से है.

Churu News: बारिश ने चुरू में रोकी रफ्तार! रतनगढ़-सरदारशहर मार्ग पर जलभराव से एम्बुलेंस फंसी
Image Credit: churu ambulance got stuck

Churu News: राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में दर्जनों गांवों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गत कई दिनों से बरसाती पानी की वजह से अवरुद्ध होने से राहगीर व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. रतनगढ़ शहर से सरदारशहर सहित दर्जनों गांवो को जोड़ने वाला रतनगढ़ से 6 किमी दूर गांव नोसरिया में स्थित रेलवे अंडर ब्रिज इन दिनों ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है.

दर्जनों गांवों का मुख्य रास्ता जलभराव से प्रभावित
उक्त मुख्य उक्त मार्ग रतनगढ़ से गांव नोसरिया, गोलसर, छोटडिया, पाबूसर, भानुदा होते हुए सरदारशहर सहित दर्जनों गांवो का यह मुख्य मार्ग है, जो बरसात के दिनों में हमेशा ही पानी से भरा रहता है. जिसके कारण दुपहिया वाहन ही नहीं बड़े व छोटे सभी वाहनों को पुलिया के नीचे पानी से गुजरना पड़ता है. गत शुक्रवार शाम मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेश पानी से निकलते समय खराब हो गई जो पानी में ही फंस गई, जिसको आसपास से निकलने वाले लोगों ने धक्का देकर बहार निकला.

Add Zee News as a Preferred Source

सरकार के विकास के दावों की खोली पोल
उक्त तस्वीर राजनीतिज्ञों व प्रसाशन द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की पोल खोल रही थी. वहीं दुपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर इस समस्या से बचने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के ऊपर से रास्ता पार करते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. रेलवे लाइन रतनगढ़ से सरदारशहर की और जाती है. उक्त समस्या को लेकर अनेको बार प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है, लेकिन प्रशासन भी किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है. पुलिया के नीचे पानी जमा होने के कारण आए दिन वाहन खराब हो जाते हैं, जिससे यहां पर वाहनों की पानी कतार भी लग जाती है. इस बड़ी परेशानी से जूझ रहे ग्रामीणों को आज भी प्रशासन से इसके समाधान की उम्मीद है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author