BSF Rally: सीमा पर देशभक्ति का ज्वार! श्रीगंगानगर में BSF की भव्य बाइक तिरंगा रैली

Rajasthan News: श्रीगंगानगर में BSF ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक तिरंगा रैली निकाली. रैली गांवों और शहर से होते हुए सीमा चौकी नग्गी तक पहुंची. गगनभेदी नारों व पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ.

BSF Rally: सीमा पर देशभक्ति का ज्वार! श्रीगंगानगर में BSF की भव्य बाइक तिरंगा रैली
Image Credit: BSF Tiranga Rally Sri Ganganagar

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 118वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी शेखसरपाल से कार्यवाहक कमांडेंट रजनीश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी के निर्देशन में BSF अधिकारी और जवानों द्वारा भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. रैली का शुभारंभ उपकमांडेंट नारायण लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया. तो वहीं द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार नेगी के नेतृत्व में ‎यह तिरंगा रैली गांव 9FA माझीवाला, रडेवाला, श्रीकरणपुर शहर के मुख्य मार्ग, BSF करणी माता मंदिर और बुर्जवाला होते हुए सीमा चौकी नग्गी पहुंची.

गगनभेदी नारों के साथ की हुई पुष्पवर्षा
इस दौरान ग्रामवासियों और नगरवासियों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "जय हिंद" के गगनभेदी नारों के साथ पुष्प वर्षा से तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया. रडेवाला सड़क मार्ग स्थित पीर बाबा की दरगाह से CI रामप्रताप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवान भी रैली में शामिल हुए, तो वहीं जब बाइक तिरंगा रैली सीमा चौकी नग्गी पहुंची. जहां कार्यवाहक कमांडेंट रजनीश कुमार द्वारा इसका समापन किया गया. ‎

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले कार्यवाहक कमांडेंट रजनीश कुमार
समापन अवसर पर अपने संबोधन में कार्यवाहक कमांडेंट रजनीश कुमार ने कहा— "तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है. इसे ऊंचा लहराना हर भारतीय का कर्तव्य है. आज की यह बाइक तिरंगा रैली न केवल देशभक्ति का संदेश देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सीमा पर तैनात जवानों से लेकर देश के हर नागरिक तक, हम सभी एक सूत्र में बंधे हैं. जब तक तिरंगा हमारी सांसों में है, तब तक देश की सीमाएं सुरक्षित हैं."

युवाओं से किया आह्वान
‎उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने, देश की एकता व अखंडता बनाए रखने और तिरंगे के मान-सम्मान को सदा कायम रखने का आह्वान किया. इस तिरंगा रैली में सहायक कमांडेंट सीजू सी उनके साथ समस्त सीमा चौकी के कंपनी कमांडर के साथ इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अधीनस्थ अधिकारी और सीमा सुरक्षा बल के अन्य कार्मिक शामिल हुए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sri Ganganagar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author