Churu News: हर साल जलभराव से परेशान चुरू का महाराणा प्रताप चौक, अब मिलेगा स्थायी समाधान!

Rajasthan News: चुरू के महाराणा प्रताप चौक में हर साल बारिश में जलभराव की समस्या पर अब तेज कार्रवाई होने वाली है. विधायक मनोज न्यांगली व ईओ राकेश अरोड़ा ने क्षेत्रीय दौरा कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं. जिसके बाद लोगों को जल्द कार्य शुरू होगा.

Churu News: हर साल जलभराव से परेशान चुरू का महाराणा प्रताप चौक, अब मिलेगा स्थायी समाधान!
Image Credit: churu nagar palika vidhayak news

Churu News: राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर में हर साल बारिश में जलभराव की समस्या से जूझ रहे महाराणा प्रताप चौक विधायक मनोज न्यांगली और नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. मोहल्ले में गली-गली घूमकर डोर-टू-डोर घूमकर नागरिकों से समस्याएं सुनीं.

हर बरसात में भरता है पानी
विधायक मनोज न्यांगली ने निरीक्षण के दौरान कहा कि "हर बार बरसात में महाराणा प्रताप चौक पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वर्षों से इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, लेकिन अब नगर पालिका की मदद से इसका ठोस समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने बताया कि आमजन की तकलीफों को देखते हुए उन्होंने अधिशाषी अधिकारी के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र का दौरा किया है और नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि त्वरित प्रभाव से पानी निकासी की योजना को अमल में लाया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी भी रहे मौजूद
इस मौके पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि "जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका की ओर से 1.5 करोड़ डेढ़ करोड़ रुपए की लागत का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है. शीघ्र ही कार्य शरू होगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस बार बरसात से पहले आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, वही विधायक मनोज न्यागली ने कहा कि समस्या का स्थाई समाधान निश्चित होगा तथा इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही और लापरवाही को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे टेंडर हो गए हैं. शीघ्र ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author