बीकानेर में फिलिस्तीनी कनेक्शन की जांच! ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप, खुल सकते हैं कई राज

Rajasthan News: बीकानेर में ईडी ने अलसुबह कोटगेट, सदर और मुक्ताप्रसाद क्षेत्रों में बड़ी छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार मोहम्मद सादिक और जावेद के घरों पर रेड हुई है. मामला मनीलॉन्ड्रिंग और फिलिस्तीनी कनेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा, आधिकारिक पुष्टि बाकी.

बीकानेर में फिलिस्तीनी कनेक्शन की जांच! ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप, खुल सकते हैं कई राज
Image Credit: bikaner ed raid

Bikaner ED Raid: राजस्थान के बीकानेर शहर में बुधवार अलसुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. शहर के प्रमुख इलाकों कोटगेट, सदर और मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्रों में ईडी की कई टीमों ने एक साथ दबिश दी. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान और स्थानीय पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया.

फिलिस्तीनी कनेक्शन निकलने की संभावना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने मोहम्मद सादिक और जावेद के घरों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले से संबंध रखती है. वहीं, जांच एजेंसी फिलिस्तीनी कनेक्शन की संभावना को भी खंगाल रही है. हालांकि अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

इलाके में फैली सनसनी
अचानक हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. सुबह-सुबह छापेमारी की खबर मिलते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर घटनाक्रम की जानकारी लेने लगे. आसपास के मोहल्लों में पूरे दिन चर्चा का विषय यही रहा कि आखिर ईडी की कार्रवाई किस मामले में की गई है.

पुलिस और केंद्रीय बलों ने इलाके को घेरा
छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति न बने. ईडी अधिकारी मामले से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं.

आधिकारिक बयान का इंतजार
जानकारों का कहना है कि बीकानेर में इस तरह की बड़ी कार्रवाई लंबे समय बाद देखने को मिली है. इससे पहले भी ईडी ने कई बार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मनीलॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार से जुड़े मामलों में छापेमारी की है. फिलहाल ईडी की रेड जारी है और यह साफ नहीं हो पाया है कि छापेमारी के दौरान कितने दस्तावेज या सबूत हाथ लगे हैं. अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है.

शहरवासी लगा रहे हैं अटकलें
शहर में लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. कुछ लोग इसे बड़े नेटवर्क से जुड़ा मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से जोड़कर देख रहे हैं. कुल मिलाकर बीकानेर में ईडी की इस कार्रवाई ने आम जनता के बीच जिज्ञासा और बेचैनी दोनों बढ़ा दी हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More