Sri Ganganagar: क्या गंगानगर में होगा किसान आंदोलन? मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी

Rajasthan News: गंगानगर के किसान सिंचाई संकट, MSP पर मूंग की खरीद और गंगनहर में पानी की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि सितंबर में बड़ा आंदोलन होगा, यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो व्यापक संघर्ष होगा.

Sri Ganganagar: क्या गंगानगर में होगा किसान आंदोलन? मांगों को लेकर सरकार को दी चेतावनी
Image Credit: farmer protest rajasthan

Sri Ganganagar News: राजस्थान में श्रीगंगानगर के किसान अब फिर से आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं. इसे लेकर किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा, किसान आर्मी, किसान संघर्ष समिति व टेल किसान संघर्ष समिति के मुख्य पदाधिकारियों की गजसिंहपुर के गुरुद्वारा सिघ सभा में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

कई मांगों पर की गई चर्चा
बैठक में गंगनहर में शेयर मुताबिक पूरा पानी, मूंग पर पूरे MSP पर खरीद के लिए पोर्टल शुरू करने और गंगनहर में पानी के समान वितरण जैसी कई मांगों पर चर्चा की गई. किसानों ने अगली बैठक श्रीगंगानगर में मंगलवार को बुलाई है. किसान मोर्चा के आह्वान पर गंगानगर जिले के किसान संगठन सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह के बीच में आर-पार की लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

सिंचाई परियाजनाओं से हो रहा नुकसान
कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार राजस्थान सरकार और सिंचाई विभाग ने हमारे क्षेत्र की सिंचाई परियोजनाओं को बर्बाद करने का काम किया, उससे गंगानगर-हनुमानगढ़-बीकानेर जिले में बिना पानी के पक्की फसलें बर्बाद हो रही हैं. बैठक में किसान संगठनों ने खखा हेड पर गेज लगाने, पानी का समान वितरण करने, पौंग डैम को क्षमता अनुसार 1410 फीट तक भरने, मूंग की फसल की MSP पर खरीद के लिए अभी से पोर्टल शुरू करने और प्रति आधार कार्ड पर 40 क्विंटल मूंग की सरकारी खरीद की मांग को लेकर 26 अगस्त को घोषणा करने का निर्णय लिया.

आर-पार के संघर्ष के लिए तैयार
किसान नेताओं ने कहा कि गंगनहर के पानी को लेकर 2016 से जो मुद्दे चल रहे हैं, उन्हें लेकर आने वाले दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आर-पार का संघर्ष किया जाएगा. कामरेड रविंद्र तरखान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को पानी रोकने का दावा झूठा है. पाकिस्तान जाने वाले पानी की मात्रा अब 1 लाख से बढ़कर 1 लाख तीस हजार हो गई है, जिसके चलते गंगनहर में शेयर मुताबिक पूरा 2500 क्यूसेक पानी की बजाय मात्र 1000 क्यूसेक ही मिल रहा है.

किसानों को पेयजल आपूर्ति संकट
पौंग डेम, जिसकी क्षमता 1410 फीट है, उसे लगातार खाली किया जा रहा है. यही सरकारें जनवरी-फरवरी में "किसानों को पेयजल आपूर्ति संकट" की बात कहेंगी. किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब में बाढ़ जैसे हालात हैं और राजस्थान में सूखा पड़ने की कगार पर है. लंबे संघर्ष के बाद जो फसलों की बुआई की थी, वे पक्की फसलें अब बर्बाद होने की स्थिति में हैं, जो बेहद चिंताजनक है. स्पष्ट है कि किसानों के व्यापक संघर्ष के बिना खेतों में कुछ नहीं बचेगा. गंगानगर जिले में अब खेती के लिए ही नहीं बल्कि पीने के पानी के लिए भी त्राहि-त्राहि मची हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sri Ganganagar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author