चूरू में NH-52 पर भीषण अग्निकांड! दुकान में सोते युवक की जिंदा जलकर मौत

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर NH-52 पर श्योपुरा गांव की दुकानों में आग से युवक मुकेश की जिंदा जलकर मौत हो गई. शॉर्ट सर्किट और डीजल कारण माना जा रहा है. पुलिस-एफएसएल टीम जांच में जुटी, जबकि ग्रामीणों ने बायोडीजल-केमिकल धंधे की जांच की मांग की.

चूरू में NH-52 पर भीषण अग्निकांड! दुकान में सोते युवक की जिंदा जलकर मौत
Image Credit: churu man burnt alive

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहां सादुलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गांव श्योपुरा के नजदीक बनी आठ-दस दुकानों में से दो दुकानों में आग लग गई. आग लग जाने के कारण एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. डीजल के कारण देखते-देखते आग की लपटें उठने लगी. देर रात को लोगों ने जेसीबी मशीन से दुकानों को तोड़कर तथा फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया.

खेती का कार्य करता था मृतक
मृतक युवक कृषि कार्य करता था. खेत के काम का निपटारा कर दुकान में आकर सो गया था और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग तथा आईपीएस अधिकारी अभिजित पाटील पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. पूछताछ में पता चला कि दुकानों में तीन व्यक्ति थे जिनमें एक लापता था. पुलिस प्रशासन ने चूरू से एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और जेसीबी मशीन से मलबा उठाकर मृतक युवक का शव बाहर निकाला. आग के कारण अन्य दो व्यक्ति मामूली झुलसे बताए गए. थाना अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अन्य दो व्यक्तियों से कोई बात नहीं हो सकी.

Add Zee News as a Preferred Source

मौके पर हो गई मौत
भिवानी जिले की सिवानी तहसील के गांव बुधशैली निवासी बलवान ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसका पुत्र मुकेश कुमार गांव श्योपुरा की निवासी सरोज पत्नी रामचन्द्र की जमीन बंटाई पर लेकर खेती करता था. रोजाना की तरह खेत में काम करने के बाद रात को दुकान में सो गया. देर रात अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि मुकेश बाहर नहीं निकल पाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि कृषि कार्य के लिए लाया गया डीजल आग पकड़ गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत उठाने की कार्रवाई की और मलबा हटाकर शव बाहर निकाला.

लोगों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बायोडीजल और केमिकल चोरी का धंधा होता है तथा आग का कारण भी यही हो सकता है. अनेक लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की. घटनास्थल पर बायोडीजल जमीन पर बिखरा हुआ मिला.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More