दोस्ती की मिसाल बनी मुलाकात! मंत्री मीणा पहुंचे 50 साल पुराने दोस्त के घर. देखिए भावुक नजारा

Kirodi Lal Meena Viral Video: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बीकानेर में अपने पुराने मित्र और MBBS के सहपाठी श्री नारायण जी मोदी से उनके निवास पर मिले. उन्होंने कुशलक्षेम जानी, परिवार से आत्मीय भेंट की और इस मुलाकात ने दशकों पुरानी मित्रता को फिर जीवंत कर दिया.

दोस्ती की मिसाल बनी मुलाकात! मंत्री मीणा पहुंचे 50 साल पुराने दोस्त के घर. देखिए भावुक नजारा
Image Credit: kirodi lal meena viral videoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Kirodi Lal Meena: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने 50 साल बाद अपने पुराने मित्र श्री नारायण जी मोदी से बीकानेर में उनके निवास पर मुलाकात की. यह मुलाकात उनके मेडिकल कॉलेज के दिनों की दोस्ती को पुनः जीवित करने वाली थी. दोनों की यह मुलाकात भावनाओं से भरी हुई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

दोस्त से मिल पूछा हाल-चाल
मंत्री डॉ. मीणा ने अपने मित्र श्री मोदी से मिलकर न केवल उनकी कुशलक्षेम पूछी, बल्कि उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की. यह कदम उनकी सच्ची मित्रता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है. उनकी यह मुलाकात उस समय की यादों को ताजा कर गई, जब दोनों ने साथ में मेडिकल की पढ़ाई की थी.

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें बैकग्राउंड में 'बता मेरे यार सुदामा रे...' गाना चल रहा था, जो श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता को दर्शाता है. यह वीडियो लोगों के दिलों को छू गया और दोनों की दोस्ती की मिसाल पेश की.

हम सभी के लिए है प्रेरणा
इस मुलाकात ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची मित्रता समय और परिस्थितियों से परे होती है. डॉ. मीणा और श्री मोदी की यह मुलाकात एक प्रेरणा है कि पुराने रिश्तों को संजोकर रखा जाए और समय-समय पर उन्हें याद किया जाए.

देखें वीडियो -

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More