&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: राजस्थान में आईजी हेमंत शर्मा के नेतृत्व में बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों बीकानेर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं.
हथियारों का जखीरा बरामद, 25-25 मुकदमे दर्ज
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों, कुख्यात हथियार तस्कर श्रवण सिंह सोडा और खाजूवाला के हिस्ट्रीशीटर राजेश तरड़ को गिरफ्तार किया. दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से 5 देशी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. दोनों के खिलाफ पहले से ही 25-25 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस की इस तत्परता से एक और बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते टाल दिया गया. यह कार्रवाई आईजीपी हेमंत शर्मा के निर्देशन में हुई. उनकी टीम ने गैंग की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी हुई थी. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
अन्तर्राज्यीय अपराधी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, श्रवण सिंह सोडा, जो अपनी खुद की "सोडा गैंग" चलाता है, हाल ही में खाजूवाला में भी गिरफ्तार हुआ था. उस समय भी उसके पास से 2 पिस्टल बरामद की गई थीं. इसके अलावा, वह गुजरात के गांधीनगर पुलिस थाना में अपहरण और फिरौती के एक मामले में भी वांछित था.
यह गिरफ्तारी बीकानेर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में संगठित अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण कई निर्दोष लोगों की जान और संपत्ति को बचाया जा सका.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!