&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई बै. जहां के खाजूवाला ब्लॉक के 2 KLD राजकीय विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को लव लेटर दिए जाने का मामला सामने आया है. इस शर्मनाक हरकत से शिक्षा का मंदिर फिर एक बार विवादों में आ गया है.
आपत्तिजनक लव लेटर दिया
सूत्रों के अनुसार, विद्यालय में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने छात्रा को आपत्तिजनक लव लेटर दिया. छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. सभी ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और विद्यालय गेट पर तालाबंदी कर दी.
अभिभावक बैठे विरोध प्रदर्शन पर
स्थिति को देखते हुए विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के अभिभावक भी विरोध में शामिल हो गए और धरने पर बैठ गए. उन्होंने शिक्षक के तत्काल निलंबन की मांग की और स्पष्ट कहा कि वे बच्चियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे.
मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग से सीबीईओ और अन्य अधिकारी
तालाबंदी की सूचना मिलते ही दन्तोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके साथ ही शिक्षा विभाग से सीबीईओ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की विभागीय जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी. आश्वासन मिलने के बाद विरोध शांत हुआ, लेकिन क्षेत्र में शिक्षक की इस हरकत से आक्रोश और असंतोष बना हुआ है. स्थानीय लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!