रेलवे अलर्ट! 17 से 21 सितंबर तक 27 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रा करने से पहले एक बार जरूर देखें लिस्ट

Rajasthan News: उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में अंडर ब्रिज निर्माण कार्य करेगा. इसके चलते 17 से 21 सितंबर तक 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. इनमें 6 ट्रेनें रद्द, 12 आंशिक रद्द और 7 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई.

रेलवे अलर्ट! 17 से 21 सितंबर तक 27 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रा करने से पहले एक बार जरूर देखें लिस्ट
Image Credit: jaipur bikaner mandal railwaySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Railway: उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा सादुलपुर यार्ड में अंडर ब्रिज निर्माण कार्य किया जाएगा. इसके चलते 17 से 21 सितंबर के बीच 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं. जानें कौन सी ट्रेन पर रहेगा असर.

बीकानेर मंडल पर हो रहा है कार्य
सुगम रेल संचालन हेतु बीकानेर मण्डल पर आरयूबी निर्माण कार्य किया जा रहा है. उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में आरयूबी निर्माण करेगा. इसके लिए समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य किया जाएगा. वहीं दूधवाखारा-आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य किया जाएगा. दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए ट्रेनों को बंद करने हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इन दोनों कार्यों के चलते कुल 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 12 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

उत्तर-पश्चिम रेलवे की 6 ट्रेनें रद्द
- 54789 रेवाडी-बीकानेर सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द
- 54790 बीकानेर-रेवाडी सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द
- 04705 श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल 19 सितंबर को रहेगी रद्द
- 04706 जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 20 सितंबर को रहेगी रद्द
- 54316 हिसार-रेवाडी सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द
- 54315 रेवाडी-हिसार सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रहेगी रद्द

ये ट्रेन होंगी संचालित
उत्तर-पश्चिम रेलवे पर 7 ट्रेनें इस अवधि में परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी. ट्रेन संख्या 14824 रेवाडी-जोधपुर 20 सितंबर को परिवर्तित मार्ग लोहारू-सीकर-चूरू होकर संचालित होगी. 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी होकर संचालित होगी. 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस 20 सितंबर को धुरी-बठिण्डा-सुरतगढ-बीकानेर-मेडता रोड होकर संचालित होगी. 12323 हावड़ा-बाड़मेर 19 सितंबर को रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी. 07717 तिरूपति-हिसार 17 सितंबर को को रींगस-रेवाडी-भिवानी-हिसार होकर चलेगी. जबकि 04717 हिसार-तिरूपति 20 सितंबर को हिसार-भिवानी-रेवाडी-रींगस होकर संचालित होगी.

उत्तर-पश्चिम रेलवे की 12 ट्रेनें आंशिक रद्द
- 54604 लुधियाना-चूरू 19 व 20 सितंबर को हिसार तक चलेगी, चूरू के लिए रद्द
- 54605 चूरू-लुधियाना 20 व 21 सितंबर को चूरू के बजाय हिसार से जाएगी लुधियाना
- 54764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर 20 सितंबर को सुरतपुरा तक चलेगी, सादुलपुर के लिए रद्द
- 54763 सादुलपुर-श्रीगंगानगर 20 सितंबर को सादुलपुर के बजाय सुरतपुरा से चलेगी
- 14897 बीकानेर-हिसार 20 सितंबर को चूरू तक चलेगी, हिसार के लिए रद्द।
- 14898 हिसार-बीकानेर 21 सितंबर को हिसार के बजाय चूरू से जाएगी बीकानेर
- 04776 हनुमानगढ़-सादुलपुर 20 सितंबर को सुरतपुरा तक चलेगी, सादुलपुर के लिए रद्द
- 04775 सादुलपुर-हनुमानगढ़ 20 सितंबर को सुरतपुरा से जाएगी हनुमानगढ़
- 54704 जयपुर-बठिंडा 20 सितंबर को लोहारू तक चलेगी, बठिंडा के लिए रद्द
- 54703 बठिंडा-जयपुर 21 सितंबर को लोहारूप से आएगी जयपुर
- 14891 जोधपुर-हिसार 20 सितंबर को चूरू तक चलेगी, हिसार के लिए रद्द
- 14892 हिसार-जोधपुर 21 सितंबर को चूरू से जाएगी जोधपुर

आगे से होगा सुगम संचालन
20 सितंबर को ट्रेन संख्या 19808 सिरसा-कोटा सवा घंटे देरी से प्रस्थान करेगी. जबकि 14892 हिसार-जोधपुर 20 सितंबर को 1 घंटे लेट चलेगी. इस तरह से 17 से 21 सितंबर के बीच करीब 27 ट्रेनों के संचालन पर असर देखने को मिलेगा. हालांकि रेलवे प्रशासन का तर्क है कि इससे आगामी समय में इन रूटों ट्रेनों का संचालन सुगम हो सकेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author