Rajasthan News: हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में घग्घर नदी पर बने पुल और बांधों की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं. प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की है और जिला कलेक्टर-एसपी ने लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Hanumangarh News: सोशल मीडिया पर कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल हो रहे हैं. मैसेज में ये वीडियो हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में बहती बरसाती घग्गर नदी का बताया जा रहा है. इसी के साथ मैसेज में नदी पर बने पुल और अन्य जगहों पर बांधों की स्थिति बेहद खराब और चौड़ाई कम बताई जा रही है. पानी की मात्रा अधिक होने पर बंधे टूटने और बड़े हादसे का अंदेशा भी जताया जा रहा है.
जी राजस्थान नहीं करता वीडियो की पुष्टि
लोकेशन पीलीबंगा मे खिलेरियों के खेत के पास कि बताई जा रही है. हालांकि Zee राजस्थान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस मैसेज कि पड़ताल होना भी जरूरी है. क्योंकि 1995 में हनुमानगढ़ बाढ़ की त्रासदी झेल चुका है.
एक्टिव मोड मे जिला कलेक्टर और एसपी
जिले में हो रही लगातार बारिश और पंजाब से घग्घर नदी में आ रहे पानी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला कलेक्टर और एसपीहरी शंकर लगातार निरक्षण कर रहे हैं. जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए माकूल प्रबंध किये जा रहे हैं. 24 घंटे अधिकारी बंधो और पानी की स्थिति कि निगरानी कर रहे हैं. वहीं इसके साथ ही कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया गया है. वहीं लोगों से कहा गया है कि अफवाहें ना तो फैलायें और ना ही इस पर ध्यान दें. किसी भी आपात स्थिति कि सूचना सबसे पहले कंट्रोल रूम के नंबर 01552-260299 पर दें.
4 बजे तक पानी की स्थिति
वर्तमान मे गुल्लचिक्का और खानोरी मे सुबह से अब तक पानी का स्तर बढ़ा है, चांदपुर, ओट्टू हैड मे जल स्तर में कमी आई है तो वहीं सुबह से शाम चार बजे तक घग्घर साफयन 15880, नाली बेंड मे 5000 क्यूसेक पानी ही चल रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Hanumangarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!