Rajasthan News: सरदारशहर से बीकानेर का सफर तय करने के लिए करीब 3 घंटे तक इन अभ्यार्थियों को खड़े होकर बीकानेर पहुंचाना पड़ेगा.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज दो पारियों में पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है. लेकिन अभ्यर्थियों के लिए यह निशुल्क की यात्रा किसी परेशानी से कम नहीं है. सरदारशहर के महिला अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र चुरु तो वही पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बीकानेर आया है.
ऐसे में सरदारशहर से बीकानेर के लिए पर्याप्त संख्या में रोडवेज बसे नहीं होने के कारण अभ्यर्थी रोडवेज बसों में भेड़ बकरियों की तरह भरकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने पर मजबूर है.
सरदारशहर से बीकानेर का सफर तय करने के लिए करीब 3 घंटे तक इन अभ्यार्थियों को खड़े होकर बीकानेर पहुंचाना पड़ेगा और ऐसे में आप समझ सकते हैं कि 3 घंटे तक खड़े होकर सफर करने के बाद किस तरह से अभ्यर्थी आराम से परीक्षा दे पाएंगे. लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ है जब-जब बड़ी परीक्षाएं आयोजित होती है तब तक रोडवेज बसों में इसी प्रकार से अभ्यर्थी खड़े होकर परीक्षा केंद्र तक सफर तय करते हैं.
अभ्यार्थियों की संख्या इतनी ज्यादा है की पूरी बस भरने के बाद भी बस जब रवाना होती है तो अभ्यर्थी गेट पर लटके रहते हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि अगर इन अभ्यर्थियों के साथ कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेवार कौन होगा. सरकार की ओर से निशुल्क यात्रा की घोषणा करने के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से पर्याप्त बसों की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती है. वही सरदारशहर रोडवेज बस स्टैंड के यातायात प्रबंधक विक्रमसिंह सोलंकी ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा को देखते हुए हमारी ओर से चूरू और बीकानेर के लिए अतिरिक्त बसे भी भेजी गई है.
हालांकि यातायात प्रबंधक ने अपनी नाकामी छुपाते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है जैसे ही अभ्यर्थियों की संख्या पूरी होती है वैसे ही अतिरिक्त बस में अभ्यर्थियों को भेजने की व्यवस्था की गई है. लेकिन अधिकारी चाहे कुछ भी कहो पर वीडियो में दिख रही तस्वीरे साफ बयां करती है कि अभ्यर्थी इस निशुल्क की यात्रा में कितनी परेशानियों का सामना कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!