Sardarshahar News: राजस्थान के सरदारशहर के बिकमसरा गांव की रोही में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया. मामले की जांच की जा रही है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sardarshahar News: राजस्थान के सरदारशहर के बिकमसरा गांव की रोही में अपने खेत में बने घर की छत पर सो रहे 48 साल के श्योदान नायक की उसके ही बेटे ने सिर पर वार कर हत्या कर दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक श्योदान के छोटे भाई ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया है कि मेरा बड़ा भाई श्योदान अपने परिवार सहित खेत में मकान बनाकर रहता था. मंगलवार रात के समय वह खाना खाकर छत पर सो गया.
मंगलवार शाम को श्योदान और उसके बड़े बेटे हीरालाल के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी. इस बात को लेकर हीरालाल ने मंगलवार और बुधवार की रात को किसी समय अपने पिता के सिर पर किसी चीज से वार कर अपने पिता श्योदान की हत्या कर दी. वहीं, रात को जब बारिश आई और श्योदान नीचे नहीं आया तो परिजनों ने छतपर जाकर देखा तो श्योदान लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था.
इसके बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस थाने में दी, जिसके बाद थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतक के शव को कब्जे में लिया. थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!